अगर आप एक हाउसवाइफ हैं और कम पैसों में घर बैठै कोई व्यापार करना चाहती हैं तो आपके पास कई बेहतर ऑप्शन हैं :
1. मसालों का बिजनेस (masala business) :
यदि आप भी कम पूंजी के साथ कोई बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो मसालों का बिजनेस आपके लिए एक शानदार आइडिया हो सकता है। मसालों के बिना हर किचन अधूरा है और यह रोज इस्तेमाल में आने वाली चीज है। किसी भी खाने को लजीज बनाने के लिए सही मसाले का सही मात्रा में पड़ना बहुत जरूरी होता है, इसलिए घरों में तरह-तरह के मसालों का इस्तेमाल किया जाता है।जैसे -सब्जी मसाला ,चाय मसाला ,चाट मसाला ,रायता मसाला ,बिरयानी मसाला ,शाही पनीर मसाला , चिकन मसाला इत्यादि। बाजार में मसालों की मांग काफी ज्यादा है । इस मांग को देखते हुए लाभ की भी काफी संभावना है। आप घर से होममेड मसाले का व्यापार करके इसे बाजार में बेचकर लाभ कमा सकती हैं।
2. पिकल्स ,जैम , मुरब्बे और चटनी :
इस बिजनेस के लिए आपको किसी बड़ी जगह की जरूरत नहीं है। आप इस बिजनेस को अपने घर से शुरू कर सकते हैं और अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।
3. प्रेमिक्स ( Premix ) :
आप अपने घर पर कई तरह के प्रीमिक्स आसानी से बना सकते है। जैसे -दाल ,सांभर, कढ़ी ,पोहा ,उपमा ,इडली और सूप। ये प्रीमिक्स सफर में साथ ले जाये जा सकते है। कुछ घरों के बच्चे हॉस्टल में रहते है या दूसरे शहर में नौकरी करते है , तो उन्हें भी ये प्रीमिक्स दिए जा सकते है।
इसमें सभी सूखी सामग्री का इस्तेमाल किया जाता है। जैसे – प्याज , टमाटर , लेहसुन ,हरी मिर्च व अदरक का पाउडर। यह सभी पाउडर घर पर ही आसानी से बनाये जा सकते है।
सीखे घर पर बनाना अदरक, लहसुन, प्याज़, हरी मिर्च ,आंवले और टमाटर का पाउडर
9 Types of Powder RecipeCLICK HERE
4. मिठाई का बिसनेस :
महिलाओं में खाना बनाने को लेकर काफी इंटरेस्ट देखा जाता है । हर महिला कोई न कोई मिठाई बनाने में एक्सपर्ट जरूर होती है।आप अपने घर से ही स्वादिष्ट व शुद्ध मिठाइयाँ , आर्डर पर बना कर बेच सकती है। लेडीज के लिए ये घर बैठे बिजनेस करने का अच्छा विकल्प है।
5. होम बेकरी:
होम बेकरी भी महिलाओं के लिए एक अच्छा विकल्प है । अगर आप केक , पेस्ट्री ,ब्रेड और चॉकलेट बनाने तथा उनको मार्केट में बेचने का बिजनेस करें तो आपको काफी मुनाफा होगा । साथ ही साथ आप birthday और पार्टियों के लिए ऑर्डर भी ले सकते है । ये आपके लिए एक बहुत ही अच्छा बिजनेस है।
6. च्यवनप्राश :
च्यवनप्राश में कई आयुर्वेदिक औषिधियाँ होती है जो हमारे शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाती है और यही वजह है कि आजकल डॉक्टर भी लोगों को च्वनप्राश खाने की सलाह दे रहे हैं। आप घर से च्वनप्राश का व्यापार शुरू करके इसे बाजार में बेचकर लाभ कमा सकती हैं।
इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार है च्यवनप्राश | जानिए कैसे बनाया जाता है और किन चीजों का होता है इस्तेमाल | च्वयनप्राश बनाने की विधि CLICK HERE
बिजनेस शुरू करने से पहले इन बातों का रखें खास ध्यान :
1. क्वालिटी शानदार रखें :
बिजनेस चलाने के लिए क्वालिटी के साथ कभी भी समझौता न करें । यदि आपके सामान की क्वालिटी अच्छी नहीं होगी तो आपका बिजनेस चलने से पहले ठप्प हो जाएगा।आपका बनाया हुआ हर सामान भले ही महंगा क्यों न हो , परन्तु साफ़ और असली होना चाहिए। इसलिए हमेशा अच्छी क्वालिटी का ही कच्चा माल खरीदें।
2. अपने माल की बढ़िया पैकेजिंग करें :
अब आपका माल पूरी तरह से तैयार हो चुका है और इसी के साथ अब बारी आती है पैकिंग की। खाने योग्य उत्पाद के पैकेजिंग पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। पैकेजिंग ऐसी करें जिससे सामान की शेल्फ लाइफ बढ़ सके। आपके बनाये सामान की खुशबू और स्वाद बरकरार रहे। अपने उत्पाद की पैकेजिंग के लिए आप यह तरीके अपना सकती है :
(१) पारदर्शी प्लास्टिक की थैली ( Clear plastic bags )

(२) सिल्वर पाउच

इन सिल्वर पाउच और प्लास्टिक की थैलियों को आप फिर से गत्ते के डिब्बे में पैक कर सकते हैं।

(३) ग्लास जार

(४) प्लास्टीक जार
अपना सामान प्लास्टिक जार में पैक करने से पहले उसकी फ़ूड ग्रेड क्वालिटी जरूर चेक कर लें।
पैकेजिंग के लिए इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक पैकेट और जार आप बाजार से खरीद सकती हैं। पैकिंग के लिए आपको निर्धारित वजन के हिसाब से पैकेट बनवाने होंगे। अब आपको यहां पैकिंग के लिए भी एक मशीन की जरूरत भी पड़ेगी। पैकिंग के लिए बाजार में आपको कई तरह की मशीनें आसानी से मिल जाएंगी।
3. labeling / ब्रांड का नाम (name of Brand ):
एक ब्रांड के तौर पर खुद के उत्पादों को मशहूर करना है तो, आपको अपने ब्रांड का नाम रखना होगा।

– ब्रांड के नाम से रजिस्ट्रेशन करवाने के बाद उसी नाम के पैकेट भी प्रिंट करवा लें और उसमें उत्पादों को पैक करके बेच सकते हैं।

-आप पैकेट पर अपने ब्रांड का स्टीकर लगाकर भी इसे बेच सकती हैं। इससे आपके प्रोडक्ट को एक पहचान मिलेगी। यह स्टीकर बनाने के लिए A 4 साइज के ग्लॉसी स्टीकर पेपर पर प्रिंटआउट ले लें।
-एक मोटी A 4 साइज शीट पर लेबल का प्रिंटआउट ले और पैकेट के साथ स्टेपल कर दे । आप इसे रिबन या सुतली से भी बांध सकते है। यह आईडिया एक इकोफ्रैंडली /आर्गेनिक फील देता है।
4. मार्केटिंग कैसे करें (how to market your product ):
इस बिजनेस की मार्केटिंग कई स्तर पर की जा सकती है:
-आप चाहें तो एक होलसेलर के तौर पर व्यापार कर सकती हैं। अपने आसपास दुकानदारों से संपर्क करके उन्हें अपना प्रोडक्ट होलसेल कीमत पर बेच सकते हैं।
– आप बेहद आसानी से शहर के अलग-अलग किराना स्टोर में अपने बनाएं उत्पादों को बेच सकती हैं।
– चाहे तो ग्राहक से सीधा आर्डर ले अपना सामान खुद घर से भी बेच सकते हैं ।
– ऑनलाइन भी अपने उत्पाद बेचने की कोशिश करें। आप ऑनलाइन कमर्शियल साइट्स जैसे अमेज़ॉन पर भी अपना उत्पाद भेज सकते हैं।
अगर आप थोक की बजाय रिटेल में बेचेंगे तो ज्यादा मुनाफा होगा। इसलिए ग्राहक से सीधा से संपर्क करें।
5. बिजनेस का पंजीकरण करें( Registration of your business) :
किसी भी तरह का बिजनेस शुरू करने से पहले आपको रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है। यह बिजनेस एक खाद्य व्यापार है, इसलिए पंजीकरण कराना अनिवार्य है। आपको एफएसएसएआई( FSSAI) का लाइसेंस और जीएसटी नंबर लेना होगा।

सरकार के खाद्य विभाग से FSSAI लाइसेंस लेने पर आपके पर शुद्धता संबंधी सवाल नहीं उठेंगे।ध्यान रहे इनके बिना आपका बिजनेस अवैध माना जाएगा और आपके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।
घर से मसालों का काम शुरू करने के लिए आपको One Person Company पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। अगर आप इस बिजनेस को बड़े पैमाने पर करना चाहती हैं, तो आपको अपने फर्म का पंजीकरण पार्टनरशिप या प्रोप्रिएटरशिप के अंतर्गत भी कराना होगा। साथ ही, अपने ट्रेडमार्क पर आईएसआई लाइसेंस लेना होगा। आपको फर्म के नाम पर किसी बैंक में एक करंट अकाउंट बनाना होगा।
अगर आपको ये जानकारी अच्छी लगी तो, हमारे साथ जुड़ी रहिए ।
इस तरह की और जानकारी पाने के लिए पढ़ती रहिए Navchetna – A Working Housewife