Zero Oil Dahi Bhalle – बिना तले, सेहत से भरे!

पूरे  भारत में दही भल्ला बहुत पसंद किया जाता है।  चाहे  दिवाली हो ,होली हो या कोई और समारोह , दही भल्ले को  खाने की मेज पर जरूर सजाया जाता है। आमतौर पर इसे उड़द दाल से तैयार किया जाता है।भल्लों को तेल में तला जाता है। दही और खट्टी-मिट्ठी चटनी के इसके स्वाद को और भी बढ़ा देते हैं। इस पर चाट मसाला और जीरा पाउडर डालकर सर्व किया जाता है।

इस बार भल्लों को तलने की बजाय भाप से पकाएं।  होली पर सभी को खिलाएं जीरो आयल दही -भल्ले। 

इज़ी जीरो आयल  दही भल्ला को बनाने के लिए सामग्री:

मूंग दाल -1 कप 

उरद दाल – 2 कप 

चना दाल -1 /4 कप

मैथी दाना -1 छोटी चम्मच 

ईनो – 1 पैकेट 

 नमक -1 टी स्पून 

लाल मिर्च पाउड – 2 टी स्पून

 हींग – 1 टी स्पून

 दही -1 कप 

नमक – स्वादानुसार 

जीरा पाउड – 4  टी स्पून

 इमली की चटनी -6 टी स्पून

 पुदीने की चटनी – 2 टी स्पून 

दही भल्ले बनाने की विधि :

(१) धुली दालों  को 7-8 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रखें।

(२) दाल का पानी निकाल लें और इसे पीस लें।

(३) इसमें नमक डालें।

(४) उसे अपने हाथ से फेंटे।

(५) इडली प्लेट को तेल से चिकना कर लीजिए । उसमे कुछ दाने जीरे के लगाए। 

(६) भाप देने से ठीक पहले 1 पैकेट  इनो (फ्रूट सॉल्ट) मिलाएं और अच्छी तरह से मिक्स होने तक फेंटें। 

(७) इडली प्लेट में तुरंत बैटर डालें। बैटर को आराम मत दे।

(८) मध्यम आंच पर 13 मिनट के लिए भल्लों  को भाप दें।

(९) एक बाउल में दही लें और उसे अच्छे से फेंट लें, इसके बाद इसमें नमक और काला नमक मिलाएं।

(१०) तैयार किए गए भल्लों को नमक व हींग के पानी में भिगोकर रखें, अब इन्हें पानी में से निचोड़कर एक प्लेट में निकाल लें।

(११) इन पर दही डालें। काला नमक, जीरा पाउडर और लाल मिर्च छिड़के। 

(१२ ) इमली की चटनी व हरी चटनी से सजाकर परोसे। 

ये भी पढ़े :

उड़द दाल की नमकीन खस्ता गुजिया रेसिपी यहां क्लिक करें

सूजी और खोये की रसीली गुजिया रेसिपी यहां क्लिक करें

ठंडाई पाउडर रेसिपी यहां क्लिक करें

धनिया- पुदीने की हरी चटनी  यहां क्लिक करें

गुड़- इमली की खट्टी-मीठी चटनी यहां क्लिक करें

Leave a Comment