Winter Beauty Tips :सर्दी में भी दमकता रहेगा चेहरा, बस रात को सोने से पहले कर लें ये उपाय Winter Night Skincare Tips

देश भर में ठंडी हवाओं के शुरू होने से तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। बदलते मौसम का असर हमारी सेहत के साथ-साथ स्किन पर भी पड़ रहा है। सर्दी के मौसम में त्वचा रूखी और बेजान सी हो जाती है। ऐसे में कई लोग इससे बचने के लिए मार्केट में बिकने वाली स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। 

हालांकि, कुछ ऐसे घरेलू उपाय है , जिनके इस्तेमाल से आप अपने चेहरे को चमका सकती हैं।

  1.  त्वचा को धोने के बाद तुरंत मॉइस्चरीज़र लगाएं। ठंडी हवा आपकी त्वचा की नमी छीन लेती है, जिससे सूखापन और बेचैनी होती है।सर्दियों में त्वचा की देखभाल के लिए हाइड्रेशन बहुत महत्वपूर्ण है।
  2. त्वचा को साफ करते वक़्त त्वचा से प्राकृतिक तेल भी चले जाते हैं। इसलिए ऐसे क्लींजर से त्वचा साफ करें, जिसमें कोमलता और नमी प्रदान करने के गुण हों, और त्वचा में रूखापन एवं खिंचाव महसूस न हो। 
  3. सर्दियों में सफाई करते समय गर्म पानी के बजाए गुनगुने पानी का उपयोग करें, क्योंकि गर्म पानी त्वचा को और अधिक डिहाइड्रेट कर सकता है।
  4. त्वचा को अंदर से हाइड्रेटेड रखने के लिए रोजाना  2-3 लीटर  पानी पिएं और फलों एवं सब्जियों से भरपूर संतुलित आहार लें।
  5. विटामिन C युक्त आहार लें। 
  6. त्वचा को नया जीवन देने के लिए पूरी नींद लेना जरूरी है। इसलिए पर्याप्त आराम करें।
  7. सनस्क्रीन का प्रयोग करें।  कम-से-कम 30 SPF वाला सनस्क्रीम ही खरीदें।

सर्दियों में लगाएं ये 4 चीजें, चेहरे की नमी और चमक बनी रहेगी, चेहरा करेगा थैंक यू

  1. नारियल तेल: नारियल तेल प्राकृतिक मॉइस्चराइजर है,जो त्वचा की नमी को बनाए रखता है और रूखापन को दूर करता है। आप नारियल के तेल को रात में सोने से पहले चेहरे को अच्छी तरह धोने के बाद लगा सकते हैं।
  2. शहद : रात को सोने से पहले आप अपने चेहरे पर शहद लगा सकते हैं। चेहरे पर इसको लगाने से फेस की त्वचा हाइड्रेट रहती है। शहद प्राकृतिक मॉइस्चराइजर का काम भी करता है ।
  3. एलोवेरा जेल : सोने से पहले एलोवेरा जेल को भी अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। इससे रूखापन दूर होता है। एलोवेरा में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं और झुर्रियों को कम करते हैं।
  4. दूध : रात को सोने से पहले अपने चेहरे की कच्चे दूध से मसाज  करने से स्किन पर ग्लो बना रहता है। इसको लगाने से चेहरे पर आए दाग और धब्बे कम होती है। 

 होठों की देखभाल : होठों पर लिप बाम , वैसलीन या देसी घी लगाने से आपके होंठ फटेंगे नहीं और गुलाबी होने लगेंगे।  

बालों की देखभाल : सर्दियों में स्कैल्प ड्राई हो जाता है।  इसलिए हफ्ते में कम से कम दो बार गुनगुने तेल से मालिश करनी चाहिए। मालिश के कुछ घंटे बाद किसी अच्छे शैम्पू से बालों को धो कर कंडीशनर का इस्तेमाल करें। 

Leave a Comment