Holi Special: उड़द दाल की नमकीन खस्ता गुजिया रेसिपी

होली की तैयारियां जोरो-शोरों पर है। रंगों से सजे इस त्यौहार में बनने वाले पकवान हर किसी के जीवन में मीठास घोल जाते है। फिर चाहे बात, ठंडाई , दही भल्ले , नमकीन के साथ होली की खास ‘गुजिया ‘ की ही क्यों न हो। होली के दिन अधिकतर घरों में गुजिया  बनाई जाती है। ज्यादातर लोग होली के मौके पर मेहमानों का स्वागत ठंडाई व गुजिया से ही करते हैं।आप चाहे तो इन स्वादिष्ट गुजिया को आसानी से घर पर बना सकते हैं। 

आज हम आपको दो तरह से गुजिया बनाने की विधि बता रहे हैं। 

(1 ) उड़द दाल की नमकीन खस्ता गुजिया रेसिपी / परतों वाली नमकीन गुजिया रेसिपी :

उड़द दाल की नमकीन खस्ता कचौड़ी बच्चो -बड़ो  सभी को बहुत पसंद आती है।

सामग्री :

बाहरी परत के लिए सामग्री :

मैदा – 250 ग्राम 

सूजी- 4 चम्मच 

अजवाइन – 1 /2  चम्मच 

घी -60 ग्राम 

नमक -स्वादानुसार 

भरावन के लिए :

उड़द दाल -100 ग्राम 

गरम मसाला -1 छोटा चम्मच

हींग -चुटकीभर 

सौंफ पाउडर -1 छोटा चम्मच

जीरा  -1 छोटा चम्मच

धनिया पाउडर -1 छोटा चम्मच

गरम मसाला-1 छोटा चम्मच

कसूरी मैथी -1 छोटा चम्मच

लाल मिर्च पाउडर -1/2  छोटा चम्मच

अमचूर -1/2  छोटा चम्मच

काला नमक -1/4   छोटा चम्मच

पिसी काली मिर्च -1/4   छोटा चम्मच

नमक – स्वादानुसार 

किशमिश – 20 -25 

तेल – तलने के लिए।

विधि: 

१.  दाल को अच्छी तरह से धोकर 2  घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें। फिर उसका पानी निकाल कर उसे मिक्सी में दरदरा पीस ले।

२.एक कड़ाही में तेल गर्म करें।

३. तेल के गरम होते ही जीरा  डालकर 20 सेकंड तक भूनें।

३. अब हींग और दाल डालकर कड़छी से चलाते हुए तब तक भूनें जब तक ये ब्राउन न हो जाएं। फिर दाल में नमक और सभी मसाले डालकर 5 से 6 मिनट तक भूनें और आंच बंद कर दें। 

४. अब इसमें आधा चम्मच चीनी या किशमिश दाल दें। 

५. अब एक बर्तन में मैदा लें, उसमें एक चम्मच तेल , सूजी और आधा छोटा चम्मच नमक डालकर दोनों हाथों से मसल लें।  

६.  अब धीरे-धीरे हल्का गर्म पानी डालकर उसे गूंद लेंगे और एक सॉफ्ट डो बनाकर 30 मिनट के लिए ढककर साइड रख देंगे। 

७. परत बनाने के लिए सबसे पहले घोल तैयार करेंगे। इसके लिए कॉर्नफ्लोर/मैदा /आरारूट  और घी को एक बर्तन में मिक्स कर लेंगे। 

८. आटे को लेंगे और उसकी छोटी-छोटी लोईया बना लेंगे।  करीब 5 – 7 लोईया बेल कर रख ले। 

९. अब एक रोटी पर घोल  लगाकर दूसरे रोटी को उस पर चिपका देंगे, दूसरी पर घोल  लगाएंगे और तीसरी को चिपका देंगे, इसी प्रकार सभी सातों रोटियों को चिपका कर हल्का थपथपा देंगे। 

१०. अब उन सभी रोटियों को साथ-साथ रोल बना देंगे और एक 1 इंच के टुकड़ों में काट देंगे। 

११. अब इन टुकड़ों को हल्के हाथों से गोल लोईया तैयार कर लेंगे और हल्के हाथों से बेल कर गुजिया में सांचे  में रखकर शेप देंगे और भरावन को भरकर गुजिया को पानी और मैदे के घोल से बंद कर देंगे। 

१२. इसी प्रकार सारी गुजिया तैयार कर लेंगे। 

१३. कड़ाई में एक तरफ घी गर्म करने रख देंगे। 

१४. सभी गुजिया तैयार होने के बाद एक एक करके धीमी आंच पर सुनहरा होने तक गुजिया तल लेंगे। 

लीजिए तैयार है आपकी परतों वाली नमकीन खस्ता गुजिया। नमकीन गुजिया को हरी चटनी और इमली की चटनी के साथ सर्व करें। 

Leave a Comment