Punjabi Tambola Story in Hindi | Funny Kitty Party Tambola Script

Note : तंबोला

नंबर की जगह मजेदार कहानी से खेलें

पंजाबी थीम टिकट्स बनाएं (पतंग पर चिपकाएं)

घर बैठे-बैठे मुझे बहुत बोरियत हो रही थी 😩
20 दिन से कामवाली बाई नहीं आई थी… जाते-जाते कह गई थी कि 21 तारीख को आएगी। ऊपर से 32 घंटे से बिजली भी नहीं थी, वरना टीवी देखकर टाइम पास हो जाता।

तभी सोचा चलो किसी पुरानी सहेली से बात कर लेते हैं। मैंने तुरंत फोन उठाया और अपनी दोस्त आरती को कॉल लगाया – नंबर था 97-86-66-55-63। पहली ही घंटी में उसने फोन उठा लिया।

हम दोनों ने करीब 41-42 मिनट तक खूब गप्पे मारे 😄
मुझे उसका घर नंबर ठीक से याद नहीं… शायद 74 है या फिर 71

आरती ने बताया कि प्याज 82 रुपये किलो हो गए हैं और टमाटर भी 65 रुपये किलो! कल तक तो 61-62 थे, एक दिन तो 59 भी हो गए थे।

फिर उसने बताया कि उसने एक खूबसूरत कुंदन सेट खरीदा है जिसमें 51-52 रेड कुंदन और 72-73 ग्रीन कुंदन लगे हैं 😍
और उसकी कीमत? पूरे 83 हजार!

मैंने भी पीछे नहीं हटते हुए कहा—मेरे पास भी एक सेट है, जो मैंने 77 या शायद 87 हजार का लिया था 😎
और हां, मेरे पास 24 ग्राम का गोल्ड कड़ा भी है, जो मैंने 68-69 हजार में लिया था, अब उसकी कीमत 81 हजार हो गई है!
इतना सुनते ही आरती एकदम चुप… पूरी तरह जल गई 😂

फिर मैंने कहा—94 दिन हो गए मायके गए… चल पंजाब घूमने चलते हैं!

भारत एक विशाल देश है, जिसमें 1 देश और 29 राज्य हैं, और हमारा पिंड पंजाब में है ❤️
पंजाब में लगभग 2 करोड़ 80 लाख लोग रहते हैं और यहां 5 नदियां बहती हैं, इसलिए इसका नाम पंजाब पड़ा।

हमने 31 तारीख को ग्वालियर से निकलने का प्लान बनाया। हमारा पिंड करीब 90 किलोमीटर दूर था।
मैंने सोचा बस नंबर 84 से चलते हैं।

हम 12 बजे रिक्शा लेकर निकले और 45 मिनट में बस स्टैंड पहुंच गए।
वहां तो भीड़ का हाल यह था कि करीब 40 महिलाएं पहले से मौजूद थीं!

14 ड्राइवर बातें कर रहे थे, 10 कंडक्टर जोर-जोर से चिल्ला रहे थे,
16 लोग टिकट काट रहे थे और 95 बंदों की 7 लंबी लाइन लगी हुई थी 😳

39 लोग जमीन पर ऐसे लेटे थे जैसे घर में हों,
और 35 लोग भागते हुए बस नंबर 75 में चढ़ रहे थे।

दुकानों पर 23 लोग चाय और 56 लोग बिस्किट ले रहे थे।
78 लोग ATM के बाहर 9 लाइनों में खड़े थे।

मैं भी 6 बजे लाइन नंबर 11 में लग गई।
मैंने 50 रुपये का टिकट लिया और 8:15 वाली बस का इंतजार करने लगी।

कुछ देर बाद बस आई… हमने अपने 13 बैग उठाए और अंदर बैठ गए।
बस में कुल 60 यात्री थे और 25 मिनट बाद बस चल पड़ी 🚍

सीट नंबर 47-48 पर बैठे एक लड़का-लड़की पिछले 38 मिनट से एक-दूसरे को देख रहे थे 😍
लड़की ने पूछा—तुम्हारा निक नेम क्या है?
53 सेकंड सोचकर लड़का बोला—घर पर सब मुझे “कजर” कहते हैं 😂

58 मिनट बाद लड़के ने पूछा—तुम्हें व्हाट्सएप चलाना आता है?
लड़की बोली—मैं पीछे बैठ जाऊंगी, तुम चलाते रहना 🤣

लड़का बोला—मुझसे शादी कर लो! मेरा बापू गांव का सबसे बड़ा आदमी है… उसकी उम्र 99 साल है!

रास्ते में नजारा बहुत ही सुंदर था 🌾
34 हरे-भरे खेत और 85 झोपड़ियां नजर आ रही थीं।
गांव में पानी के लिए 17 कुएं और 22 ट्यूबवेल थे।

हमने 36 मिनट ट्यूबवेल पर नहाया और देखा कि 57 खेतों में 70 पशु चर रहे थे।

33 लोग चौपाल में बैठकर 18 हुक्के पीते हुए बातें कर रहे थे।

गांव में 89 कच्चे और 76 पक्के घर थे, और 19 सड़कें कच्ची थीं।

जब हम घर पहुंचे तो बेबे 44 मिनट से बाहर इंतजार कर रही थी ❤️
उसने 79 समोसे मंगवाए…

और टिट्टू-बिट्टू ने 91 सेकंड में 64 समोसे खोलकर सिर्फ अंदर का मसाला खा लिया 😆

बेबे ने बताया कि संता चप्पल से 92 पत्थर तोड़ रहा था…
किसी ने कहा—पाजी, दिमाग का इस्तेमाल करो!
उसे 93 मिनट पहले डॉक्टर के पास ले गए थे 😄

तभी एक फकीर 27वीं बार आवाज लगा रहा था—
“कोई बाबा को 28 रोटी खिला दे,
37 वाला बर्गर दे दे,
43 वाली आइसक्रीम दे दे,
बाबा 96 वाला सैंडविच भी खा लेगा!”

92 साल की बेबे बोली—जूते भी खा लोगे? 😆
38 मिनट बाद बाबा बोला—नहीं पुत्तर, सख्त चीज मना है!

आखिरकार, इस 98 आबादी वाले गांव में मैंने पूरे 88 दिन बहुत खुशी और मजे में बिताए 💛

Leave a Comment