Homemade Holi Colours : इस होली घर पर बनाएं आकर्षक और चटकीले रंग-बिरंगे हर्बल रंग

होली भारत के सबसे प्रसिद्ध त्योहारों में से एक है। रंगों का त्योहार होली बसंत के आगमन और सर्दियों के अंत का प्रतीक है।लोग त्योहार को रंगों से मनाते हैं, अपने दोस्तों और परिवार से मिलने जाते हैं और रंगों से भी खेलते हैं।  लाख कोशिश करते हुए भी रंगों  से बच पाना बहुत मुश्किल हो जाता है। 

बाजार में मिलने वाले रंगों में कई तरह के रसायनों की मिलावट होती है। कई बार कुछ पक्के रंगों का असर इतना ज्यादा होता है कि चेहरे से उन्हें हटाना मुश्किल हो जाता है।  सिर्फ यही नहीं,  रंगों को हटाने में त्वचा छिल तक जाती है। जब होली के लिए खान-पान की तैयारियां हम हफ्तों पहले से शुरू कर देते है तो फिर अपनी त्वचा को लेकर इतनी लापरवाही क्यों? अत: हमें प्राकृतिक रंगों का अपनाना चाहिए। हम आपके लिए लेकर आए हैं आसान तरीकों से रंग बनाने की कईं सरल विधियां, जिससे आप घर पर ही आकर्षक व चटकीले रंग बिरंगें  रंग तैयार सकते हैं और होली के त्यौहार का जमकर मजा लूट सकते हैं।

प्राकृतिक रंग बनाने की सरल विधियां :

१.हरा रंग : 

सूखी मेहंदी पावडर को आप मैदा / आरारूट में मिला कर हरे रंग की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। गीली मेहंदी को बालों पर लगाने से फायदा होगा और हाथों पर भी अच्छा रंग आएगा । 

पालक, धनिया और पुदीने की पत्तियों का पेस्ट पानी में घोलकर भी गीला हरा रंग बनाया जा सकता  है।

२. गुलाबी रंग :

चुकंदर को कस लें और इसका रस मैदे में मिला लें। हाथों से अच्छे से मसल कर हवा में सूखा ले। सूखने पर इसे छान ले। गुलाबी रंग तैयार है। बचे हुए गुद्दे को पानी में भिगो दें। बहुत ही अच्छा गुलाबी रंग तैयार हो जाएगा। सूखी हुई गुलाब की पत्तियों को मैदे के साथ पीस कर भी गुलाबी रंग बनाया जा सकता है। इसमें खूशबू के लिए कुछ बूँदें गुलाब जल की भी डाल दें। 

३. पीला रंग :

बेसन में हल्दी मिला कर छान ले। आपका पीला रंग तैयार है। हल्दी व बेसन का उबटन त्वचा के लिए बहुत अच्छा होता है। इसमें आप बेसन की जगह कोई भी आटा या टेलकम पावडर मिला सकते हैं। हल्दी के स्थान पर पीला फ़ूड कलर भी ले सकते है।  गेंदें  के फूलों से भी पीला रंग बनाया जा सकता है। इन फूलों की पंखुड़ियों को छांव में सुखाकर महीन पीस लें। इसमें आप चाहे तो बेसन मिलाइए वर्ना ऐसे ही इसका उपयोग कर सकते हैं।

४. नीला रंग : 

मैदा में कपड़ो पर लगाने वाला नील पाउडर और गर्मियों में इस्तेमाल होने वाला टेलकॉम पाउडर मिला कर आप खुशबूदार नीला रंग बना सकते है।  

लीजिये आकर्षक व चटकीले रंग बिरंगें  रंग तैयार हैं। इन रंगों से खेलें और होली के त्यौहार का जमकर मजा लूटे।

होली है !!!

ये भी पढ़े :

होली पर सभी को खिलाएं जीरो आयल दही -भल्ले यहां क्लिक करें

होली पार्टी : सेहत भी ,मजा भी यहां क्लिक करें

होली में ठंडाई पीने के फायदे यहां क्लिक करे

होली के खेल : गेम्स जो होली पार्टी में रंग जमा दें यहां क्लिक करें

ख़ास टिप्स जो रखेंगे आपकी त्वचा का ख़याल यहां क्लिक करें

Leave a Comment