जाने ऊनी कपड़ों के रख रखाव का सही तरीका| ऊनी कपड़ों की कैसे करें देखभाल |ऊनी कपडे कैसे धोएं

ऊन एक प्राकृतिक रेशा है जो अपनी गर्माहटऔर कोमलता के लिए जाना जाता है.ऊनी कपड़ों की लंबी उम्र और गर्माहट बरक़रार रखने के लिए उनकी देखभाल करना आवश्यक है। 

श्रीमती प्रिया खुशवाहां से जाने ऊनी कपड़ों के रेख रखाव का सही तरीका ,ताकि कपडे बने रहेंगे सदा नए 

  1. कपड़ों पर लगे  वाशिंग लेबल को ध्यान से पढना चाहिए और उस पर लिखे निर्देशों का पालन करना चाहिए। 
  2. गर्म कपड़ों को ठंडे पानी से धोए या फिर हल्के गुनगुने पानी का उपयोग करें। 
  3. गर्म कपड़ों को लिक्विड डिटर्जेंट से धोएं। 
  4. गर्म कपड़ों को रोजाना या बहत जल्दी-जल्दी ना धोए. जब आवश्यकता लगे तभी धोए. 
  5. गर्म कपड़ों को वॉशिंग मशीन में धोने से बचे।  
  6. गर्म कपड़ों को कुछ-कुछ समय केअंतराल के बाद धूप दिखाते रहना चाहिए। 
  7. जब भी आप ऊनी कपड़ों को सुखाने जा रही हों तो उन्हें हैंगर मे लटका कर ना सूखाएं नहीं तो इससे वह स्ट्रेच  हो जाते  हैं और उनका साइज़ , शेप भी चेंज हो जाता है। 
  8. ऊनी कपड़ों को जिस भी बॉक्स में स्टोर करके रखना चाहते हैं, उसे पहले अच्छी तरह से साफ कर धूप दिखा लें। फिर बाक्स में नीम की सूखी पत्तियां बिछाकर उन पर अखबार रख दें। इससे ऊनी कपड़ों पर नमी नहीं रहेगी और फंगस की समस्या का भी निदान होगा। 
  9. अगर ऊनी कपड़े पर चाय का दाग लग जाए तो सबसे पहले पानी को हल्का गुनगुना कीजिए। अब इस गुनगुने पानी में थोड़ा-सा स्पिरिट मिला लें। इस स्पिरिट वाले गुनगुने पानी से ऊनी कपड़े को धोएं।ध्यान रखें, बहुत ज्यादा गर्म पानी से ऊनी कपड़ों को नुकसान पहुंच सकता है।
  10. ऊनी कपड़ों को साधारण तरीके से इस्त्री ना करें। इस्त्री करते समय ऊनी कपड़े के ऊपर एक पतला सूती कपड़ा रखकर इस्त्री करें। 

अपने ऊनी कपड़ों की देखभाल में समय लगाकर, आप न केवल अपने पैसे बचा सकती है ,बल्कि यह भी सुनिश्चित करती हैं कि ये कपड़े कई मौसमों तक आरामदायक और स्टाइलिश बने रहें।

Leave a Comment