बचपन से ही अलग थीं Marie
Marie Kondo का जन्म जापान में हुआ। बचपन से ही वे बाकी बच्चों से थोड़ी अलग थीं। जहाँ दूसरे बच्चे खेलकूद में व्यस्त रहते थे, वहीं Marie को घर की अलमारियाँ साफ करना, किताबों को सजाना और चीज़ों को व्यवस्थित करना बेहद पसंद था।
कहते हैं कि वे स्कूल से लौटते ही अपने कमरे की सफाई करने लगती थीं। उन्होंने organizing और lifestyle पर कई किताबें पढ़ीं और धीरे-धीरे यह समझने लगीं कि साफ-सुथरा घर सिर्फ दिखने में अच्छा नहीं होता, बल्कि यह मन को भी शांति देता है।
सीखने से शुरू हुआ सफर
किशोरावस्था में Marie ने जापानी housekeeping magazines और किताबों का गहराई से अध्ययन किया। वे अलग-अलग techniques को आज़माती थीं, लेकिन कुछ समय बाद फिर से घर बिखर जाता था।
उनकी शादी Takumi Kawahara से हुई , जो उनके business partner भी हैं। Takumi ने KonMari brand को global स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । Marie Kondo तीन बच्चों की माँ हैं — दो बेटियां और एक बेटा।दिलचस्प बात यह है कि motherhood के बाद Marie Kondo की सोच में भी बदलाव आया। उन्होंने स्वीकार किया कि अब वे “perfectly organized home” से ज्यादा “खुशहाल परिवार” को प्राथमिकता देती हैं।
जब खुद ही हो गईं परेशान
Marie Kondo की जिंदगी का सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब वे खुद ही अपने तरीके से संतुष्ट नहीं थीं। वे लगातार चीज़ें organize कर रही थीं, लेकिन फिर भी घर में संतुलन महसूस नहीं हो रहा था।एक दिन वे इतनी ज्यादा frustrated हो गईं कि उन्होंने महसूस किया—
“मैं गलत सवाल पूछ रही हूँ।
मुझे यह नहीं सोचना चाहिए कि क्या फेंकना है, बल्कि यह सोचना चाहिए कि क्या रखना है।”
यही वह पल था, जिसने उनकी सोच पूरी तरह बदल दी।
KonMari Method का जन्म
इस नई सोच से जन्म हुआ KonMari Method का।
इस method का सबसे बड़ा सिद्धांत है:
“Keep only those things that spark joy”
(सिर्फ वही चीज़ें रखें जो आपको खुशी देती हैं)
Marie ने यह भी सिखाया कि सफाई room-wise नहीं, बल्कि category-wise करनी चाहिए—जैसे कपड़े, किताबें, कागज़, आदि।
उनका तरीका सिर्फ practical नहीं, बल्कि emotional भी था। वे कहती हैं कि हर चीज़ का अपना एक महत्व होता है, इसलिए उसे छोड़ते समय “Thank You” कहना चाहिए।
किताब जिसने दुनिया बदल दी
Marie Kondo की लोकप्रियता तब आसमान छूने लगी जब उनकी किताब The Life-Changing Magic of Tidying Up प्रकाशित हुई।
यह किताब जल्द ही international bestseller बन गई। लाखों लोगों ने इसे पढ़ा और अपने घरों में KonMari Method अपनाया।
इस किताब ने लोगों को यह एहसास दिलाया कि—
👉 Decluttering सिर्फ घर साफ करने का तरीका नहीं, बल्कि एक life-changing process है।

Netflix पर छा गई Marie
Marie Kondo की सफलता यहीं नहीं रुकी। उनका Netflix शो
Tidying Up with Marie Kondo
दुनिया भर में बेहद लोकप्रिय हुआ।
इस शो में वे अलग-अलग परिवारों के घर जाकर उन्हें organize करने में मदद करती हैं। लेकिन खास बात यह है कि वे सिर्फ घर नहीं, बल्कि लोगों की सोच भी बदलती हैं।
Marie Kondo से क्या सीखें?
Marie Kondo की कहानी हमें कई महत्वपूर्ण बातें सिखाती है:
✔️ Passion को career में बदलना
✔️ Simple idea को powerful बनाना
✔️ Life को minimal और meaningful बनाना
उन्होंने यह दिखाया कि एक छोटी सी आदत—जैसे सफाई—भी पूरी दुनिया को inspire कर सकती है।
भारत में Decluttering Industry का Scope
आज के समय में ,भारत में decluttering सिर्फ एक ट्रेंड नहीं, बल्कि तेजी से उभरता हुआ career और business opportunity बन रहा है। बदलती lifestyle, छोटे घर और व्यस्त दिनचर्या के कारण लोग ,अब professional organizing की ओर आकर्षित हो रहे हैं।
तेजी से बढ़ता बाजार
Instagram और YouTube पर “declutter with me” और “before-after” जैसे content ने इस concept को popular बना दिया है। आज decluttering को सिर्फ सफाई नहीं, बल्कि stress-free और peaceful life से जोड़ा जा रहा है। लोग अब inspired होकर अपने घर organize करना चाहते हैं। Urban India में home organization और cleaning services की demand लगातार बढ़ रही है। लोग अब समय बचाने और बेहतर lifestyle के लिए professionals की मदद लेने लगे हैं। यह संकेत है कि decluttering industry आने वाले समय में और तेजी से grow करेगी।
बदलती जीवनशैली = बढ़ती जरूरत
- छोटे apartments और limited storage
- Working couples के पास समय की कमी
- Nuclear families का बढ़ना
इन सब कारणों से घर को व्यवस्थित रखना चुनौती बन गया है, और यहीं decluttering services की जरूरत महसूस होती है।
Products + Services = Double Opportunity
Decluttering सिर्फ service तक सीमित नहीं है। इसके साथ storage organizers, boxes, racks और cleaning tools का market भी तेजी से बढ़ रहा है। यानी आप चाहें तो service के साथ-साथ product-based earning भी कर सकते हैं।
Navchetna Insight
“भारत में decluttering अभी शुरुआत में है… लेकिन यही mindset change ही इस industry का सबसे बड़ा scope भी है। आने वाले समय में यह सिर्फ एक trend नहीं, बल्कि lifestyle revolution बन सकता है।”
Opportunities क्या हैं?
- Professional home organizer बनना
- Digital content (blogs, reels, YouTube)
- Affiliate marketing (storage products, cleaning tools)
- Workshops और courses