आप चाहे एक वर्किंग वुमन है या हाउसवाइफ , एक साफ – सुथरा घर हर महिला का सपना होता है। पर घर की सफाई वो काम होता है जिससे सभी बचना भी चाहते हैं । हर रोज घर का हर कोना साफ करना कोई आसान बात नहीं है।
कई महिलों की तो ये शिकायत होती है कि वो कितनी भी सफाई कर लें, लेकिन घर फैला हुआ ही दिखता है। इसके कई कारण हो सकते हैं:
(1) आपका सामान को ऑर्गेनाइज करने का तरीका ठीक नहीं है ।
(2) आपके घर में बहुत ज्यादा धूल-मिट्टी आती है ।
(3) आप जो चीज़ जहां से उठाते हैं , वह वहां नहीं रखते हैं।
घर को साफ रखने में ऑर्गेनाइजेशन बहुत अहम रोल अदा करता है। अगर आप सही तरह से घर को ऑर्गेनाइज नहीं रखते हैं, तो आपका घर हर समय फैला हुआ और गंदा दिखेगा।
ये हैक्स आपका बहुत समय और मेहनत बचा सकते हैं :
(1) स्टडी टेबल , डाइनिंग टेबल या किचन काउंटर पर बहुत ज्यादा सामान बिखेर कर नहीं रखना चाहिए हैं। समान रखने के लिए बंद अलमारियों या ड्रॉवर्स का इस्तेमाल करें। इससे सफाई और सामान को जमाते में आपका वक्त बर्बाद नहीं होगा।
(2) काम खत्म करने के बाद सामान हमेशा वहीं रखें , जहां से उठाया है। जैसे कि – बच्चों को ये आदत डालें कि वे काम खत्म होने के बाद अपने स्टडी टेबल को ऑर्गेनाइज करें और फालतू की किताबे तथा स्टेशनरी वापिस अलमारी में रखें।
(3) नहाने के तुरंत बाद ही अपना बाथरूम डिक्लटर कर लें। बाथरूम में गीला तोलिया और मैले कपड़े ना छोड़े।जो समान जहा से उठाया है उसे वापिस शेल्फ पर रह दें । अंत में वाइपर लगा कर बाथरूम को उसी समय साफ कर लें। ऐसा रोज़ करने से आपके बाथरूम की सफाई आसानी से हो जाएगी। हफ्ते में एक दिन एक साथ करने बैठेंगे तो , समय ज्यादा लगेगा।
(4) यदि घर में बहुत ज्यादा धूल आती है तो, घर में सजावट का सामान कम से कम रखिए । दीवारों पर कुछ पेंटिंग्स और टेबल पर रखा हल्का फुल्का डेकोर काफी है । यदि आप अपने घर को डेकोरेशन के सामान से भर कर म्यूजियम बना लेती हैं तो , छोटे-छोटे सामान की साफ – सफाई और डस्टिंग में आपका बहुत सारा समय बर्बाद होता है । रोज की सफाई तो मुश्किल होगी ही बल्कि आपको हफ्ते में एक दिन डीप क्लीनिंग के लिए भी देना पड़ेगा ।
(5) यदि आपके पास समय की कमी है तो, कोशिश करें कि अपने घर में कम से कम एंटीक सामान जैसे कॉपर और सिल्वर के आइटम्स रखें । ताकि उनको चमकाने में ज्यादा समय ना लगाना पड़े।
(6) अपने घर के सामान को समय-समय पर डिक्लट्र करते रहिए । जो सामान आपकी जरूरत का नहीं है, उसे किसी जरूरतमंद को दे दें या ऑनलाइन साइट पर बेच दे । जब घर में समान काम होगा तो समान के ऑर्गेनाइजेशन में भी कम समय लगेगा। इससे आपका बहुत सारा समय बच जाएगा ।
( 7 ) फिटेड बेड शीट्स यानी चादरे इस्तेमाल करें , जिन्हें बार-बर ठीक करने का झंझट नहीं होता। ऐसी बेडशीट्स के नीचे इलास्टिक लगी रहती है , जो चादर को इकट्ठा नहीं होने देती । इन्हें बिछाना भी बहुत आसान होता है। खासतौर से बच्चों के कमरे में इसको इस्तेमाल करें । बच्चे आराम से बिस्तर पर कूदे या खेलें , चादर इक्ट्ठी नहीं होगी ।
(8) अगर घर में छोटे बच्चे हैं तो , अपने सोफे , डाइनिंग टेबल और कुर्सियों पर सुंदर सा कवर बिछाकर रखें । ताकि बच्चे खाना खाते वक्त या टीवी देखते वक्त सोफे और टेबल को गंदा ना करें और आपको बार- बार सफाई करने की जरूरत ना हो।
(9) घर में जगह -जगह मैले कपड़ों का ढेर लगाकर ना रखें। मैले कपड़े रखने के लिए एक बास्केट रखे। घर के सभी सदस्यों को बताएं कि वह एक जगह बास्केट में अपने कपड़े इकट्ठे कर दें । हफ्ते भर के कपड़े एक साथ धोने की कोशिश न करे। कोशिश करें कि रोज वाशिंग मशीन में रात को कपड़े लगाकर सोए ।जैसे ही आप सुबह उठेंगे , आपको सारे कपड़े धुले हुए मिलेंगे , तो उन्हें धूप में डाल दे । इस तरह से आप सुबह – सुबह कपड़ों को इकठ्ठा करने और धोने – सुखाने की हड़बड़ी से बच जाएंगी ।
(10) अगर आपके घर में बड़ी अलमारियां है तो , कोशिश करें कि ज्यादा से ज्यादा कपड़े आप हैंगर में टांग कर रखें । इस तरह से आप कपड़े फोल्ड करने में लगने वाले समय को बचा सकती हैं और आपके कपड़े भी रिंकल फ्री रहेंगे । उन्हें प्रेस करने का समय भी बच जाएगा ।
(10) घर में कुछ जगह किड- फ्री जोन बनाएं । अगर आपके घर में छोटे बच्चे हैं तो , वे बार-बार अपने खिलौने इधर उधर से फैलाएंगे और पूरे घर को बिखरा देंगे । अपने बच्चों को समझाएं कि वे कम से कम एक कमरे या ड्राइंग रूम में अपने खिलौने ना लेकर आए । इस तरह से आप बार-बार ड्राइंग रूम को बिखरने से बचा सकेंगे और यदि अचानक कोई मेहमान आ जाए तो आपको भाग- भागकर कमरा ठीक करना नहीं पड़ेगा ।
(11) अगर आप सब कुछ, एक साथ प्लेटफॉर्म में रखकर कुकिंग करती हैं तो , सब वापस रखने में भी समय लगेगा। पूरा खाना बनाने के बाद किचन को समेटने में टाइम लग सकता है। उसकी जगह आप खाना बनाते-बनाते ही किचन का सामान अपनी-अपनी जगह पर रख दें।
(12) ऐसी जगहें जो खुली दिखती हैं ,उनमें आपको ज्यादा सामान नहीं रखना चाहिए । जैसे – टेबल टॉप, खुली हुई अलमारियां / रैक , किचन काउंटर आदि पर सामान कम रखें। खुले समान धूल ज्यादा जमेगी और ऐसे में घर फैला हुआ भी दिखेगा।
(13) सुबह उठते ही सबसे पहले अपना बिस्तर ठीक कर दें। बेड हमेशा जमा हुआ दिखना चाहिए।
(14) धूल मिट्टी के डर से खिड़कियां और परदे हमेशा बंद न रखें। धूप और हवा घर में आती रहनी चाहिए। अगर ये नहीं आएगी तो घर को आप कितना भी साफ कर लें घर फ्रेश नहीं लगेगा । उतनी एनर्जी नहीं दिखेगी जितनी दिखनी चाहिए।
(15) आपको डस्टिंग की जरूरत को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। आप माइक्रोफाइबर कपड़े से डस्टिंग करें। इससे आपको मदद मिलेगी।
अगर आपके घर में धूल बार-बार आ जाती है और घर के कई कोने साफ नहीं दिखते हैं तो , घर की साफ सफाई के लिए बढ़िया क्लीनिंग टूल्स का इस्तेमाल करें । इससे आपका काम आसान और जल्दी हो जायेगा।
DIY क्लीनर बनाएं जिससे हर चीज़ साफ कर सकती हैं। इसे किसी भी सतह पर, खिड़की साफ करने के लिए, दरवाजे साफ करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे बनाने के लिए निम्नलिखित समान को एक स्प्रे बॉटल में भर लें :
4 चम्मच बेकिंग सोडा
1 कप गुनगुना पानी
कुछ बूंदें एसेंशियल ऑयल
ये क्लीनर आप बनाकर अपने घर की सफाई आसानी से कर सकते हैं।
(16) रोज इस्तेमाल में आने वाली चीजों को अपनी पहुंच में रखें । जैसे – रसोई में जिन चीजों का रोज़ कई बार इस्तेमाल करते हैं , उन्हें काउंटर पर ही एक ट्रे में लगा कर रखें ।
यदि आप तैयार होते वक्त , रोज कुछ खास प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं तो , उन्हें एक डब्बे में अपने ड्रेसिंग टेबल पर रखिए । डाइनिंग टेबल पर रोज इस्तेमाल होने वाली कटलरी को एक साथ एक ट्रे में लगाकर रख लीजिए ।
इस तरह से आपको बार-बार सामान ढूंढने में वक्त बर्बाद नहीं करना पड़ता । सब चीजें एक साथ होने की वजह से पूरे डिब्बे/ ट्रे को उठाकर डस्टिंग करना आसान हो जाता है । छोटे-छोटे बिखरे हुए सामान को उठाकर डस्टिंग करना बहुत टाइम कंजूमिंग होता है ।
(17) घर के दरवाजे के पास ही एक टेबल या अलमारी में सारी ट्रेवलिंग एसेंशियल ऑर्गेनाइज करके रखें । जैसे कि शॉपिंग बैग , चाबियां , छाता , सैनिटाइजर , टिशु पेपर और जूते ताकि , कहीं बाहर जाने से पहले आपको सब चीजें ढूंढने ना पड़े । जैसे ही घर में आप आते हैं , सभी समान को उनकी सही जगह पर रखे। उसे पूरे घर में ना फैलाएं ।
(18) घर की चौखट पर फुट मैट जरूर रखें। कोशिश करें कि बाहर से जूते लेकर सीधे अंदर ना आए। ऐसा करके आप धूल मिट्टी को घर में आने से रोक सकते है ।
(19) समय बचाने के लिए अपने फ्रिज को भी ऑर्गेनाइज रखे। हफ्ते भर की मील प्रिपरेशन कर के रखने से आप अपना काफी समय बचा सकते हैं । बिजी मॉर्निंग के लिए कुछ फास्ट कुकिंग रेसिपीज की लिस्ट बनाकर जरूर रखें । रात को ही सब्जियों को साफ करके काट ले । कुछ बढ़िया टाइम सेविंग किचन टूल्स में इन्वेस्ट करें। पूरी रसोई रात को ही साफ करके सोएं ताकि सुबह साफ सुथरी रसोई देख कर आपका मन खुश हो जाए ।
(20) यदि आप एक बिजी मॉम है , घर से कुछ काम करती है या फिर चाहे 9 से 5 बाहर काम करना पड़ता है तो , आपका 1- 1 मिनट कीमती है । छुट्टी वाले दिन, अपने हफ्ते भर के कपड़ों को अच्छे से प्रेस करके हैंगर्स में टांग कर रख दें ताकि रोज सुबह कपड़े ढूंढकर प्रेस करने का झंझट ना रहे ।
(21) जब भी आप सुपर मार्केट जाती हैं तो , बहुत सी फालतू चीजें , सेल के चक्कर में अपने घर ले आती हैं । इसलिए यह बेहद जरूरी है कि आप अपनी एक शॉपिंग लिस्ट बनाएं और उस लिस्ट के हिसाब से ही शॉपिंग करें । अपने वक्त को बचाने के लिए आप शॉपिंग साइट्स जैसे अमेजॉन , फ्लिपकार्ट , बिग बाजार , बिग बास्केट की मदद ले सकती हैं । इससे आपका बहुत सारा ट्रैवलिंग टाइम बच जाएगा और आप बहुत सारे कैशबैक , कूपन व दूसरे ऑफर्स का फायदा भी उठा सकती हैं ।
चाहे आप वर्किंग हैं या हाउसवाइफ , अपने घर को साफ रखने के लिए एक रूटीन सेट कीजिए । सारा दिन घर की सफाई में ना बिताए। अपना एक मॉर्निंग या इवनिंग रूटीन बनाएं और उसे स्ट्रिक्टली फॉलो करें । इससे आपको आदत पड़ जाएगी और आपका काम बहुत ही जल्दी और आसानी से होने लगेगा ।
ये छोटे-छोटे हैक्स भले ही आपको साधारण लगें, लेकिन यकीन मानिए ये बहुत काम के साबित हो सकते हैं।
अगर आपके पास भी कोई ऐसा क्लीनिंग हैक हो तो उसे नवचेतना के फेसबुक पेज या कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसी ही अन्य जानकारी पढ़ने के लिए जुड़े रहें नवचेतना – ए वर्किंग हाउसवाइफ से।