Holi Special:सूजी और खोये की रसीली गुजिया रेसिपी

स‌ामग्री :

आटा लगाने के लिए :

मैदा – 250 ग्राम

सूजी -4 चम्मच 

घी – 60 ग्राम आटा गूंथने के लिए 

घी- गुजिया तलने के लिए 

स्टफिंग / भरावन के लिए : 

खोया  – 100 ग्रा

काजू – 1 टेबल स्पू

किशमिश – 1 टेबल स्पू

चिरौंजी – 1 टेबल स्पू

इलायची पाउडर  – 1 /2 छोटी चम्मच 

स‌ूखा गोला – 2 टेबल स्पून ( कद्दूकस किया हुआ

चीनी पाउडर – 1/2 कप या स्वादानुसार 

विधि : –

१. मैदा में सूजी और घी मिलकर हलके गर्म पानी से सख्त आटा गूंथिए। 

२. इसे मसलकर चिकना कर लीजिए और  20 मिनिट तक ढककर रख दीजिए। 

३.  स्टफिंग बनाने के लिए पैन गरम कीजिए और इसमें १ चम्मच घी डाल कर सभी ड्राई फ्रूट भून ले। ड्राई फ्रूट निकाल कर उसी पैन में सूजी हल्का ब्राउन होने तक भून ले। 

४. अब घी में खोया  डालकर लगातार चलाते हुए हल्का ब्राउन होने तक भून लीजिए। इस दौरान आंच मध्यम रखिए। मावा भुन जाने के बाद, इसमें इलाइची पाउडर , नारियल का बुरादा और सूजी मिलाएं। इसे प्याले में निकाल लीजिए और ठंडा होने दीजिए। 

५. भरावन ठंडा होने पर इसमें पीसी हुई चीनी और बारीक किये हुए ड्राई फ्रूट्स मिला दें। 

६. आटे को मसलकर ठीक कर लीजिए और इससे 20 से 25 छोटी-छोटी लोइयां तोड़ लीजिए। एक लोई उठाकर चकले पर रखिए और इसे 4 से 4.5 इंच व्यास की पतली पूरी बेल लीजिए। सांचे के ऊपर पूरी रखिए और 1 छोटी चम्मच फिलिंग डाल दीजिए। पूरी के किनारे पर थोड़ा सा पानी लगाकर सांचे को बंद कीजिए और हल्का सा दबा दीजिए । सांचे को खोलिए और गुजिया को निकालकर थाली में रखिए और उसे कपड़े से ढक दीजिए ताकि ये ना सूखे। इसी तरह सारी गुजिया तैयार कर लें। 

७. कढ़ाही में पर्याप्त मात्रा में घी डालकर गरम कर लीजिए। गुजिया को मध्यम और धीमी आंच पर ब्राउन होने तक तल लीजिए। एक ओर तल जाने के बाद, गुजिया को दूसरी तरफ पलटकर भी तल लीजिए। 

स्वादिष्ट सूजी और मावा की रसीली गुजिया तैयार हैं !!

ये भी पढ़े :

ठंडाई पाउडर रेसिपी यहां क्लिक करें

उड़द दाल की नमकीन खस्ता गुजिया रेसिपी यहां क्लिक करें

होली पर सभी को खिलाएं जीरो आयल दही -भल्ले यहां क्लिक करें

धनिया- पुदीने की हरी चटनी  यहां क्लिक करें

गुड़- इमली की खट्टी-मीठी चटनी यहां क्लिक करें

Leave a Comment