होली भारत के सबसे प्रसिद्ध त्योहारों में से एक है। लोग त्योहार को रंगों से मनाते हैं, अपने दोस्तों और परिवार से मिलने जाते हैं।
क्यों न इस साल ,सड़कों पर हुड़दंग मचाने की बजाय घर पर ही हेल्थी होली पार्टी का मजा लिया जाये। त्योहारों पर परिवार और दोस्तों के साथ पार्टी ,त्यौहार को और अधिक रंगीन बना देती हैं।
क्या इस साल आप भी अपने घर होली की पार्टी प्लान कर रहे हैं?
कोई भी विशेष अवसर हो सबसे ज्यादा मुसीबत हम महिलाओं की होती है क्योंकि हमारा अधिकांश समय किचन और तैयारियों में ही बीतता है। परन्तु यदि कुछ बातों का ध्यान रखा जाये तो आप भी होली की पार्टी का भरपूर आनन्द उठा सकतीं हैं।
हम आपके लिए कुछ ऐसे होली पार्टी के आइडियाज लाये है जो इस रंगीन त्योहार की खुशीयों को और बढ़ा सकते हैं।
१. आमंत्रण /invitation :
कागज़ बचाओ ,पेड़ बचाओ
इस साल होली पार्टी के आमंत्रण के लिए रंग बिरंगे कागज़ों का इस्तेमाल न करें। आप डिजिटल आमंत्रण तैयार करें और वट्स-अप whats app पर भेज दें।
२. सजावट / decoration :
घर के सोफों, दीवान आदि पर पुराने कवर लगा दें ताकि ये रंगों से बचे रहें। हो सके तो, बगीचे या सोसाइटी के हॉल में पार्टी आयोजित करें। पानी की व्यवस्था घर से बाहर करने के साथ साथ बच्चों को बार बार घर में न आने की सख्त हिदायत दें ताकि घर गंदा होने से बचा रहे। मेहमानों के बैठने के लिए प्लास्टिक की कुर्सियों का प्रयोग करें।
गुलाल से भरे थाल , पानी के गुब्बहारे , पिचकारियां व रंग से भरी बाल्टियां होली पार्टी की सजावट के लिए पर्याप्त है। यदि आप मेहमानों पर अपना प्रभाव जमाना चाहतीं हैं तो “हैप्पी होली ” का एक सुंदर सा पोस्टर बना कर दरवाजे के पास लगा दें।
३. स्वागत / Welcome :
ज्यादातर लोग होली के मौके पर मेहमानों का स्वागत ठंडाई से ही करते हैं। रंगों और पकवानों से भरी होली में ठंडाई पीने का अलग ही मजा है। ठंडी -ठंडी ठंडाई होली की शान होती है।ठंडाई सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। सेहत का ख़ास ख़याल रखने वाले मेहमानों को आप घर पर बनी सेहतमंद शुगर -फ्री ठंडाई भी सर्व कर सकते है।
ठंडाई पाउडर बनाने की विधि :CLICK HEREक्लिक करें
ठंडाई, शरबत, लस्सी, छाछ या मॉकटेल जो भी ड्रिंक आप मेहमानों को सर्व करना चाहतीं हैं उन्हें पहले से ही बनाकर मेहमानों की संख्या के अनुसार डिस्पोजल ग्लासों में डालकर सिल्वर फॉयल या क्लिंग फिल्म से कवर करके फ्रिज में रख दें।
४. होली के खेल/होली गेम्स :
याद रहे होली पार्टी के लिए हर चीज रंग और मस्ती से जुड़ी होनी चाहिए।कुछ मजेदार खेलों के बिना होली का उत्सव अधूरा है।
यहां कुछ ऐसे खेल हैं जो आप होली के दौरान खेल सकते हैं:CLICK HEREक्लिक करें
५. होली के रंग/ holi colours :
बाजार में मिलने वाले रंगों में कई तरह के रसायनों की मिलावट होती है। कई बार कुछ पक्के रंगों का असर इतना ज्यादा होता है कि चेहरे से उन्हें हटाना मुश्किल हो जाता है। सिर्फ यही नहीं, रंगों को हटाने में त्वचा छिल तक जाती है। जब होली के लिए खान-पान की तैयारियां हम हफ्तों पहले से शुरू कर देते है तो फिर अपनी त्वचा को लेकर इतनी लापरवाही क्यों? अत: हमें प्राकृतिक रंगों का अपनाना चाहिए। हम आपके लिए लेकर आए हैं आसान तरीकों से रंग बनाने की कईं सरल विधियां, जिससे आप घर पर ही आकर्षक व चटकीले रंग बिरंगें रंग तैयार सकते हैं और होली के त्यौहार का जमकर मजा लूट सकते हैं।
प्राकृतिक रंग बनाने की सरल विधियां : CLICK HERE क्लिक करें
लाख कोशिश करते हुए भी रंगों से बच पाना बहुत मुश्किल हो जाता है। होली पर अपनी त्वचा और नाखूनों का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है।
आइये जानते है कुछ ख़ास टिप्स जो रखेंगे आपकी त्वचा का ख़याल :CLICK HERE क्लिक करें
६. खाने की वयवस्था / food arrangement :
ताजे नाश्ते की जगह गुझिया, मठरी, शकरपारे, कचौरी, समोसे, दही-भल्ले जैसे सूखे नाश्ते को प्राथमिकता दें ताकि मेहमानों के आने पर आपको परेशान न होना पड़े। घर में आने वाले मेहमानों के लिए नाश्ता एक ट्रे में लगाकर पेपर से ढक दें। यदि सम्भव हो तो सर्व करने के लिए डिस्पोजल प्लेट्स और कटोरियों का प्रयोग करें।
रंगों से सजे इस त्यौहार में बनने वाले पकवान हर किसी के जीवन में मीठास घोल जाते है। फिर चाहे बात, दही भल्ले , नमकीन के साथ होली की खास ‘गुजिया ‘ की ही क्यों न हो। होली के दिन अधिकतर घरों में गुजिया बनाई जाती है।
आप चाहे तो इन स्वादिष्ट गुजिया को आसानी से घर पर बना सकते हैं। चीनी की मीठी गुजिया की बजाय इस बार नमकीन गुजिया बनाएं। मैदे की जगह बाजरा इस्तेमाल कर के आप ग्लूटन -फ्री गुजिया भी बना सकती है।
उड़द दाल की नमकीन खस्ता / परतों वाली गुजिया रेसिपी : CLICK HEREक्लिक करें
सूजी और खोये की रसीली गुजिया रेसिपी :CLICK HERE क्लिक करें
पूरे भारत में दही भल्ला बहुत पसंद किया जाता है। चाहे दिवाली हो ,होली हो या कोई और समारोह , दही भल्ले को खाने की मेज पर जरूर सजाया जाता है। इस बार भल्लों को तलने की बजाय भाप से पकाएं।
होली पर सभी को खिलाएं जीरो आयल दही -भल्ले: CLICK HEREक्लिक करें
अंत में , मेहमानों के आने के बाद, बस पार्टी का आनंद लें। सजावट की कमी के लिए माफी न मांगें या यह उल्लेख न करें कि आप और अधिक स्नैक्स/गेम की व्यवस्था करने जा रही थी । कोई भी यह नहीं चाहता कि पार्टी की वयवस्था आपको तनाव दे । लोगों को यह महसूस कराएं कि आप उन्हें वहां पाकर खुश हैं। कुछ बढ़िया से होली वाले गाने चलाये और सबके साथ डांस का मजा ले।