Green Chutney Recipe for Sandwich, Chaat & Snacks :धनिया-पुदीना की हरी चटनी बनाने की आसान विधि

सैंडविच हो, चाट हो या कोई भी स्नैक — बिना हरी चटनी के स्वाद अधूरा लगता है!
धनिया, पुदीना और मसालों से बनी यह झटपट चटनी हर बाइट को बना दे मजेदार।

बाजार की चटनी भूल जाइए, अब घर पर बनाइए फ्रेश और हेल्दी हरी चटनी

यहाँ संतोष बलहारा जी द्वारा हरी चटनी बनाने  की  रेसिपी दी जा रही है। 

हरी चटनी बनाने की सामग्री :

धनिया पत्ती- 1 /2  कप

पुदीना पत्ती  – 1 /2  कप 

हरी मिर्ची -2

अदरक -1 इंच 

नींबू -1 

नमक- स्वादानुसार 

जीरा पाउडर – 1 /2  चम्मच  

हींग – 1 चुटकी 

 कुछ बर्फ के टुकड़े 

हरी चटनी की विधि :  

(१) धनिया पत्ती, पुदीना , हरी मिर्च और अदरक  लीजिए और अच्छे से धो कर, काट लीजिए और मिक्सर में डालिए।

(२) अब उसमें जीरा,हींग व  नमक डालें और बर्फ के टुकड़े भी डालें। 

(३) उसमें नींबू निचोड़े। 

(४) पीसे जब, तक वो बारीक पेस्ट न बन जाए।

(५) आपकी स्वादिष्ट हरी चट्नी परोसने को तैयार है।

अब उसे कटोरे में निकाले और फ़्रिज़ में रखे। फ़्रिज़ में रख कर आप इसे 10  से 15  दिन तक इस्तेमाल कर सकते है।

उड़द दाल की नमकीन खस्ता गुजिया रेसिपी यहां क्लिक करें

सूजी और खोये की रसीली गुजिया रेसिपी यहां क्लिक करें

ठंडाई पाउडर रेसिपी यहां क्लिक करें

जीरो आयल दही -भल्ले यहां क्लिक करे

Leave a Comment