गुड़ इमली की खट्टी-मीठी चटनी रेसिपी | चाट और समोसे के लिए परफेक्ट चटनी

गुड़ इमली की चटनी बनाने की सामग्री :

गुड़- 100 ग्राम  

सौंफ- 1/2 चम्मच

लाल मिर्च- 1/2 चम्मच से कम

इमली -100 ग्राम 

खजूर -8 से 10 

सौफ पाउडर -1 /2 चम्मच 

गरम मसाला -1 /2 चम्मच 

जीरा पाउडर- 1/2 चम्मच

किशमिश- 10 से 15 

काला नमक- 1/2 चम्मच

नमक- स्वादानुसार 

गुड़ इमली की चटनी बनाने की विधि:

(१) गुड़ और इमली की चटनी बनाने के लिए आपको सबसे पहले इमली का पल्प बनाकर तैयार करना है। इमली का पल्प तैयार करने के बाद आप उसे साइड में रख दें। 

(२) अब आप एक पैन लें और इसमें एक इमली का पल्प ,खजूर के बारीक टुकड़े और  क्रम्बल गुड़ डालकर उसे धीमी आंच पर पकने दें।

(३)  फिर इसमें सौफ, जीरा पाउडर,कला नमक ,सफ़ेद नमक ,गरम मसाला  और लाल मिर्च पाउडर मिला दें। 

(४)  चटनी का स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें थोड़ी सी किशमिश भी डाल दें। किशमिश के साथ आप खरबूजे के बीज या मगज भी डाल सकते है। 

(५) चटनी में 2-3 मिनट तक अच्छे से उबाल आने दे और जब चटनी उबल जाए तो आप इसे गैस से उतार लें। 

चटनी को थोड़ी देर ठंडा होने के लिए आप इसे कुछ देर ऐसे ही छोड़ दें फिर आप इसे किसी कंटेनर में भर लें। चाट वाली गुड़ इमली की चटनी तैयार है।

Leave a Comment