डाइनिंग रूम में , चाहे कितना भी महंगा इंटीरियर कर लो , लेकिन अगर डाइनिंग टेबल के डेकोर को इग्नोर किया तो , आप मेहमानों को इम्प्रेस नहीं कर पाएंगे । अगर आप डाइनिंग टेबल के डेकोर पर भी ध्यान देंगे तो , कोई भी आपकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाएगा। डाइनिंग टेबल की सजावट से लंच या डिनर का मजा दोगुना हो जाता है।
डाइनिंग टेबल की सेटिंग को आकर्षक बनाने लिए कुछ आसान तरीके अपना सकते हैं । इसके लिए बहुत ज्यादा खर्चा करने की ज़रूरत नहीं है। ये तरीके डाइनिंग टेबल के लुक को अलग और मजेदार बना सकते हैं।
आज इस लेख में हम आपको कुछ आसान टिप्स बताने जा रहे हैं , जिनकी मदद से डाइनिंग टेबल की अच्छे से सजावट की जा सकती हैं। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में :
(1) अगर घर में छोटे बच्चे हैं तो , डाइनिंग टेबल और कुर्सियों पर सुंदर सा कवर बिछाकर रखें । ताकि बच्चे खाना खाते वक्त या टीवी देखते वक्त टेबल को गंदा ना करें और आपको बार- बार सफाई करने की जरूरत ना हो। बच्चे टेबल पर कलर या पेंसिल से कुछ लिख सकते हैं । इसका सबसे अच्छा इलाज यह है कि अपने टेबल को एक सुंदर से टेबल कवर से ढक कर रखें या फिर टेबल टॉप के साइज का एक गलास ले ले और उसे ग्लास से ढक दें । ग्लास के टॉप को गीले कपड़े से साफ करना बेहद आसान होता है ।
(2) अपने डाइनिंग टेबल को सजाने के लिए कॉन्ट्रास्ट रंगों का इस्तेमाल करें । अगर आपका टेबल लकड़ी का है, तो ब्रास डेकोर एक रिच और क्लासिक वाइब देगा।
(3) डाइनिंग टेबल पर रखा हुआ एक सुंदर फूलों का गुलदस्ता टेबल की खूबसूरती पर चार चांद लगा देगा। फूलदान में सजाने के लिए आप आर्टिफिशियल फ्लॉवर्स या फिर असली फूल व पत्तों का इस्तेमाल कर सकती हैं । सुंदर से गुलदस्ते या खाली कांच की बोतल में इनडोर प्लांट्स जैसे मनी प्लांट, जेड या स्नेक प्लांट बेहद खूबसूरत लगते हैं । इनकी साफ-सफाई और मेंटेनेंस भी बहुत आसान होती है ।
(4) आप टेबल पर फ्रूट्स बाउल भी रख सकते हैं। टेबल पर रखे हुए फ्रेश फ्रूट्स सुंदर तो लगते ही है, साथ ही साथ उन्हें देखकर , हमें फ्रूट्स खाना भी याद रहता है । वरना , फ्रिज में फ्रूट्स पड़े पड़े खराब हो जाते हैं और हमें उन्हें खाना याद नहीं रहता । फ्रूट्स यदि नजरों के सामने रहेंगे तो हम उन्हें समय पर कंज्यूम कर लेंगे ।
मार्केट में कई तरह की फ्रूट बास्केट अवेलेबल है जैसे कि ग्लास बाउल्स , आयरन स्टैंड और सेरेमिक प्लेट्स ।
(5) कैंडल स्टैंड से भी आप अपने टेबल को एक अलग लुक दे सकती है। रात के समय यह बेहद खूबसूरत लगती है । एक सुंदर सी कैंडल स्टैंड में इन्वेस्ट करना एक अच्छा आईडिया है। मार्केट में केन, मेटल, वुडन, गोल्डन , आयरन, क्रिस्टल से लेकर ट्रांसपरेट ग्लास होल्डर वाले कैंडल स्टैंड उपलब्ध हैं।
(6) लिनेन आपकी टेबल को सामान्य से अलग कर देगा। स्टाइलिश और किफायती टेबल रनर्स और टेबल कवर्स की मार्केट में कमी नहीं है। रंगों, बनावट और पैटर्न में विभिन्न लिनेन अपने घर में रखें । रोज इस्तेमाल करने वाले टेबल कवर्स अलग रखे और खास मेहमानों के लिए कुछ खास टेबल लिनेन अलग सुरक्षित रखें।
(7) डाइनिंग मेट्स आपकी टेबल को साफ और सुरक्षित रखने के साथ-साथ खूबसूरत भी दिखाते हैं । डाइनिंग टेबल को साफ रखने के लिए हमेशा डाइनिंग मेट्स का इस्तेमाल करें। टेबल मेट्स हर डाइनिंग स्पेस को एक स्टाइलिश स्पेस बनाते हैं। आप बुने हुए विनाइल या प्रिंटेड कॉटन के डाइनिंग मेट्स आज़मा सकती हैं। दोनों ही आसानी से साफ हो जाएंगे। आपको आयताकार प्लेसमेट्स का इस्तेमाल करने की ही जरूरत नहीं है। गोल मेट्स भी टेबल पर बहुत सुंदर लगते हैं।
(8) नैपकीन का कलर आपके डिनर सेट से मैच होना चाहिए। बाज़ार में कई तरह के कागज़ और कपड़े के नैपकीन उपलब्ध हैं।
साधारण तरीके से टेबल पर रखने की बजाय उसे आप क्रिएटिव तरीके से रखेंगे तो , गेस्ट्स इम्प्रेस हुए बिना नहीं रहेंगे। नैपकीन से कोई शेप बनाकर आप उसे प्लेट में प्लेस कर सकते हैं। इसके लिए आपको थोड़ी मेहनत लगेगी लेकिन यह मेहनत रंग लाएगी।
(9) क्रॉकरी पर भी विशेष ध्यान देना ज़रूरी है। स्टील, मेलामाइन, टैराकोटा, अर्दनवेयर, स्टोन वेयर, बोन चाइना आदि आप किसी भी प्रकार की क्रॉकरी यूज़ कर रहे हों, उसे टेबल पर तरीके से सेट करें। खास मौकों के लिए क्रॉकरी अलग से रखें।
(10) रोज इस्तेमाल में आने वाली चीजों को अपनी पहुंच में रखें । जैसे – साल्ट एंड पेपर शेकर , पानी की बोतल , अचार , कटलरी और टी कोस्टर इत्यादि । इस तरह से आपको बार-बार सामान ढूंढने में वक्त बर्बाद नहीं करना पड़ता । उन्हें टेबल पर ही , एक ट्रे में लगा कर रखें । यदि हम टेबल पर ट्रे इस्तेमाल नहीं करते तो सब चीजें बिखरी हुई रहेंगी और उन्हें साफ करने में भी दिक्कत आएगी । सब चीजें टेबल पर होने की वजह से रोज-रोज टेबल सेट करते वक्त आपका काफी समय भी बचेगा । सब चीजें एक साथ होने की वजह से पूरे डिब्बे/ ट्रे को उठाकर डस्टिंग करना आसान हो जाता है । छोटे-छोटे बिखरे हुए सामान को उठाकर डस्टिंग करना बहुत टाइम कंजूमिंग होता है ।
पर टेबल पर बहुत ज्यादा सामान भी बिखेर कर नहीं रखना चाहिए । एक्स्ट्रा समान जैसे एक्स्ट्रा क्रॉकरी, कटलरी ,नैपकिंस और टेबल क्लोथ्स रखने के लिए बंद अलमारियों या ड्रॉवर्स का इस्तेमाल करें। इससे सफाई और सामान को जमाते में आपका वक्त बर्बाद नहीं होगा।
(11) डाइनिंग टेबल को डंपिंग प्लेस ना बनाए। बाहर से आते ही अपना पर्स, स्कूल बैग, शॉपिंग बैग्स और चाबियां इत्यादि टेबल पर न सजा दे। हर चीज को उसकी सही जगह पर रखने की आदत डाले।
उम्मीद है कि अपनी डाइनिंग टेबल सजाने में यह टिप्स आपकी सहायता करेंगे और आपका डायनिंग एक्सपीरियंस दोगुना हो जाएगा ।
अगर आपके पास भी कोई डेकोरेशन / ऑर्गेनाइजेशन टिप हो तो , उसे नवचेतना के फेसबुक पेज या कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसी ही अन्य जानकारी पढ़ने के लिए जुड़े रहें नवचेतना – ए वर्किंग हाउसवाइफ से।