World Autism Day Special | समय रहते पहचानें बच्चों में Autism के शुरुआती लक्षण

World Autism Awareness Day हर साल 2 अप्रैल को मनाया जाता है।

World Autism Awareness Day हमें यह याद दिलाता है कि हर बच्चा अलग होता है—और कुछ बच्चों की दुनिया को समझने के लिए हमें थोड़ा और धैर्य और संवेदनशीलता की जरूरत होती है।

Autism, जिसे Autism Spectrum Disorder कहा जाता है, एक न्यूरो-डेवलपमेंटल कंडीशन है जो बच्चों के व्यवहार, कम्युनिकेशन और सामाजिक इंटरैक्शन को प्रभावित करती है।

अच्छी बात यह है कि अगर इसके शुरुआती लक्षण समय पर पहचान लिए जाएं, तो बच्चे को सही सपोर्ट देकर उसकी जिंदगी बेहतर बनाई जा सकती है।

Autism के शुरुआती लक्षण (Early Signs of Autism)

1. आंखों में संपर्क (Eye Contact) की कमी

बच्चा आपकी आंखों में देखकर बात नहीं करता या नजरें चुराता है।

2. बोलने में देरी (Speech Delay)

  • 1 साल तक बबलिंग नहीं करता
  • 16 महीने तक कोई शब्द नहीं बोलता
  • 2 साल तक दो शब्दों का वाक्य नहीं बनाता
  • या पहले सीखे शब्दों को भूल जाना
  • कम बोलता है या बिल्कुल नहीं बोलता
  • इशारों (gestures) का कम इस्तेमाल करता है

3. सामाजिक जुड़ाव में कमी

  • नाम पुकारने पर प्रतिक्रिया नहीं देना
  • दूसरों के साथ खेलने में रुचि कम होना
  • touch से discomfort

4. एक ही व्यवहार बार-बार दोहराना

  • हाथ हिलाना, घूमना, एक ही चीज़ को बार-बार करना

5. खेलने का अलग तरीका

  • खिलौनों का सही इस्तेमाल न करना (जैसे कार को घुमाने की बजाय सिर्फ पहियों को घुमाना)

6. आवाज़ या स्पर्श के प्रति अलग प्रतिक्रिया

  • तेज आवाज से बहुत डरना या बिल्कुल प्रतिक्रिया न देना

तो तुरंत विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी है।

Teacher का Role क्यों Important है?

Play school teacher अक्सर सबसे पहले notice करती हैं कि बच्चा differently behave कर रहा है।
Early identification से child को timely support मिल सकता है।अगर संकेत दिखें, तो teacher को parents को gently inform करना चाहिए।

माता-पिता Autistic Child को कैसे Handle करें?

1. Acceptance और Patience रखें

बच्चे को “different” नहीं, “unique” समझें।Pediatrician या Child Psychologist से मिलें। Early Intervention Therapy शुरू करें।

2. Simple & Clear Instructions दें

  • छोटे-छोटे sentences में बात करें
  • एक बार में एक ही instruction दें

3. Routine बनाए रखें

Autistic बच्चों को fixed routine से comfort मिलता है।

4. Visual Learning का इस्तेमाल करें

  • Pictures, flashcards, gestures use करें
  • Visual schedule बहुत helpful होता है

5. Positive Reinforcement

  • सही behavior पर तुरंत praise करें
  • छोटे achievements को celebrate करें
  • बच्चे के साथ ज्यादा समय बिताएं और संवाद बढ़ाएं

6. Overstimulation से बचाएं

  • बहुत ज्यादा noise या crowd से दूर रखें
  • Calm corner बनाएं

7. Teachers से Regular Communication

मिलकर strategy बनाएं

रोज feedback दें

एक जरूरी बात

Autism कोई बीमारी नहीं है जिसे “ठीक” करना हो—यह एक अलग तरह का विकास है। सही मार्गदर्शन, प्यार और सपोर्ट से ये बच्चे भी अपनी अलग पहचान बना सकते हैं।

हर बच्चा खास होता है। अगर हम समय रहते संकेतों को पहचान लें, तो हम उनके भविष्य को बेहतर बना सकते हैं।
समझ ही सबसे बड़ा सहारा है।

Leave a Comment