अकेले सफर करने वाली महिलाओं के लिए 17 जरूरी सेफ्टी टिप्स | Solo Travel Safety Tips for Women

सोलो ट्रैवलिंग यानी अकेले सफर करना हमेशा रोमांचक होता  है। आज के समय में लड़कियां व महिलाएं अकेले सफ़र करना पसंद करने लगी हैं। अकेले अपनी मर्जी से घूमना, नई जगहों को देखना और नए एक्सपीरियंस गेन करना महिलाओं को एक नया रोमांच देता है। लेकिन महिलाओं के लिए अकेले बाहर निकलना कई तरह के सिक्योरिटी चैलेंज भी खड़े कर सकता है। यदि लड़किया अकेले सफर करते समय कुछ ख़ास बातों का ध्यान रखे  तो वह सफ़र में आने वाली तमाम समस्याओं से बच सकती हैं। 

अकेले सफर करते समय इन अहम बातों का ध्यान रखने से आप रहेंगी सुरक्षित : 

१. अकेले सफर करते समय  कम से कम सामान रखें ताकि आपको सामान उठाने में दिक्कत न हो और आपको किसी की सहायता लेने की भी जरूरत न पड़े। 

२. डेबिट और क्रेडिट कार्ड साथ रखकर ही निश्चिन्त ना हो जाएँ। इनके साथ कैश भी रखें ताकि आपको कहीं भी पैसे निकालने के लिए परेशान ना होना पड़े

अपना कीमती सामान और  पैसे एक जगह पर नहीं रखें। ये सामान अलग-अलग जगहों जैसे कि बैग, इनसाइड पॉकेट, जैकेट, मोजे, हिप पॉकेट आदि में रखें। ऐसा करने पर, चोरी होने की स्थिति में आपका सारा सामान एक झटके में नहीं जाएगा और कुछ चीजें आप अपने पास बचा लेंगी। 

३. अकेले बाहर जाते वक्त अपने जान पहचान वाले का पता या मोबाईल नंबर अपने मोबाइल या डायरी में सेव करके रखें। इमरजेंसी में सहायता लेने के लिए आप फौरन अपने प्रियजनों को संपर्क कर सकती हैं। 

४. यदि आप अकेले बस / ट्रैन में सफर कर रही हैं और आपके पास में बैठे व्यक्ति से आपको किसी तरह की कोई तकलीफ या परेशानी हो रही है तो आप जल्द ही अपनी सीट बदल लें। 

५. जब आप अकेले सफर करती है तो किसी भी अंजान व्यक्ति से ज्यादा बातें ना करें। अगर कोई व्यक्तिगत जानकारी लेने की कोशिश करे , तो सब कुछ सच-सच बताना बिल्कुल ज़रूरी नहीं है। सफर में किसी भी अनजान व्यक्ति के द्वारा दी गई किसी भी चीज को न खाएं। 

६. अपनी ट्रिप इस तरह से प्लान करें कि आप रात होने से पहले ही अपने डेस्टिनेशन पर पहुंच जाएं। इससे आपको डेस्टिनेशन के बारे में ज्यादा अच्छे से पता चल पाएगा। वहीं अगर आप रात में पहुंचती हैं तो बाहर से टैक्सी करने के बजाय होटल की टैक्सी सर्विस का इस्तेमाल करें। यह आपकी सेफ्टी के लिहाज से अच्छा रहता है।

७.  पहले से अपना होटल बुक करके रखें और दिन में ही चेक-इन कर लें। 

८. पैसे बचाने के लिए सस्ते होटलों में अपनी सिक्योरिटी से समझौता न करें। जहां भी रुखें, वहां की डीटेल्स अपने घरवालों को दे दें। 

९. ऐसा जाहिर करें कि आप शादीशुदा हैं। होटल रूम की बुकिंग करनी हो या कोई और डीटेल्स भरते समय  अपने नाम के आगे मिसेज लगा लें।इससे बाहरी तत्व किसी तरह का फायदा उठाने से बचेंगे। इससे ऐसे लोग आपसे दूर रहेंगे जो सिंगल होने की स्थिति में फायदा उठाने की कोशिश करते हैं। 

१०. बाहर घूमने जाने के लिए  किसी से लिफ्ट न ले। अगर आपको कही जाना है तो आप टेक्सी या बस ले सकते है। लोकेशन और रास्तों के बारे में जानने के लिए आप जीपीएस आधारित ऐप जैसे की गूगल मैप्स आदि की मदद ले सकती हैं।लड़किया यदि अकेले सफर कर रही है तो इस दौरान उन्हें अपना फोन चार्ज रखने की बहुत जरूरत है। 

११. कैब में किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से बचने के लिए अपने किसी नजदीकी को स्मार्ट तरीके से डीटेल बताएं।  कैब में बैठते ही कॉल लगाएं और बातों-बातों में उसे कैब की सारी डीटेल दे दें। इस बात पर ध्यान दें कि ड्राइवर आपकी सारी बातें सुन रहा हो, जब आप ड्राइवर और कार से जुड़ी डीटेल शेयर कर रही हों। 

१२. अपने साथ पेपर स्प्रे जरूर रखें  ताकि यदि  आप पर कोई अचानक से हमला करता है तो आप अपना बचाव खुद कर सके। पेपर स्प्रे पास होने से आप कॉन्फिडेंट फील करेंगी। 

१३. अगर आप किसी तरह की अनचाही स्थितियों में खुद को पाती हैं तो अपने आसपास की महिलाओं से संपर्क साधने की कोशिश करें। 

१४. आप किसी भी जगह पर घूमने जाएं तो वहां कॉन्फिडेंट होकर घूमें। आपकी बॉडी लैंग्वेज से ऐसा बिल्कुल जाहिर ना होने दें कि आप वहां के लिए नए हैं। इससे आपके आसपास के लोगों को लगता है कि आप उस जगह पर आती-जाती रहती हैं और वहां की जानकार भी हैं, साथ ही आपके जानने वाले भी उस शहर में रहते होंगे। 

१६.  भड़कीले या बहुत अलग तरह के दिखने वाले कपड़े ना पहनें। आप जहां घूमने गए है ,वहां के कल्चर के हिसाब से कपड़े पहनें।   

१७. अपने आईफोन और कैमरा जैसी महंगी चीजों का दिखावा ना करें। 

जब भी अकेले सफ़र पर निकलें तो  बचपने को घर पर ही छोड़ जाए।घबराहटों भरा सफ़र कभी मज़ेदार नहीं होता। विवेकऔर धैर्य को आगे रखे।आंख और मन की खिड़कियां खोलकर यात्रा का आनंद ले। 

अगर इन सभी बातों का ख्याल रखा जाए तो हमारा ये ट्रेवल खुशनुमा ही साबित होगा और इससे जुड़ी यादें भी खूबसूरत ही रहेगी। 

इसलिए अगली बार यात्रा पर जाते समय इन बातों का ज़रूर ख़याल रखें ताकि लौटते वक़्त आपके पास सफर के मीठे अनुभव ही रहे।

Leave a Comment