यहाँ श्रीमती मौशमी घोष द्वारा बंगाली मिठाई पातिशप्ता बनाने की रेसिपी दी जा रही है।
मलाईदार खीर से भरे पातिशप्ता एक बंगाली व्यंजन है जो किसी भी अवसर के लिए बिल्कुल उपयुक्त हैं!
सामग्री(लगभग 8-10 बनता है):
बैटर बनाने के लिए :
चावल का आटा- 1 कप
मैदा- ½ कप
बारीक सूजी- ¼ कप
चीनी-स्वादानुसार
नमक- ½ छोटा चम्मच
पतले घोल के लिए दूध- आवश्यकतानुसार
खीर बनाने के लिए :
पूर्ण वसा वाला दूध- ½ लीटर
मिल्क पाउडर-1 कप
चीनी-स्वादानुसार
कटे हुए मेवे-स्वादानुसार
पातिशप्ता बनाने कि विधि :
- आटा, चीनी और नमक को एक साथ मिला लें। पतला बैटर बनाने के लिए धीरे-धीरे दूध डालें। ढककर ½-1 घंटे के लिए रख दें।
- खीर बनाने के लिए दूध और मिल्क पाउडर को हलवे जैसा गाढ़ा होने तक (15-20 मिनट) धीमी आंच पर पकाएं।स्वादानुसार चीनी डालें। पूरी तरह ठंडा करें।
- लगभग 1 /2 से 1 घंटे बाद बैटर को हिलाएं और अगर जरूरत हो तो दूध डालें।
- नॉन स्टिक तवे पर घी लगाकर हल्का गर्म करें।
- एक करछी बैटर तवे पर डालें, घुमाकर पतला क्रेप बनाएं।
- किनारे भूरे होने और सतह सूखने तक पकाएं।
- खीर को क्रेप के ऊपर चमचे या हाथ से फैलाइये और फोल्ड कर लें।
- नट्स से सजाएं।
मलाईदार खीर से भरे पतिशप्ता तैयार है। गर्म या ठंडे का आनंद लें!
सुझाव :
- सुगंध के लिए खीर में इलायची या केसर मिला लें।
- भरावन के रूप में नारियल, गुड़ या चॉकलेट स्प्रेड का प्रयोग भी कर सकते है।
- वेगन पातिशप्ता बनाने के लिए प्लांट बेस्ड दूध जैसे नारियल दूध या बादाम दूध का उपयोग करें।
- ग्लूटेन फ्री पातिशप्ता बनाने के लिए केवल चावल के आटे का उपयोग करें।