ओडिशा की प्रसिद् नारियल सूजी काकरा पिठा | Suji Kakara Pitha | Semolina Kakara Pitha

 यहाँ श्रीमती प्रतिमा जी द्वारा सूजी काकोरा बनाने  की  रेसिपी दी जा रही है। 

सूजी काकोरा ओडिशा की एक प्रसिद्ध मिठाई है, जो खासतौर पर त्योहारों में बनाई जाती है।

इसे बनाने की विधि इस प्रकार है:

सूजी काकोरा बनाने की सामग्री:

नारियल पावडर-1 कप 

सूजी-1 कप 

गुड -स्वाद अनुसार

इलायची पाउडर-1/4 चम्मच 

ड्राई फ्रूट्स कूटे हुए -स्वादानुसार 

पानी-2 कप  (आवश्यकतानुसार)

तलने के लिए तेल या घी

सूजी काकोरा बनाने की विधि :

  1. सबसे पहले, एक बर्तन में नारियल पावडर को हल्का सा सेंक लें ताकि वह पक जाए।
  2. अब इसमें इलायची पाउडर ,  गुड़  और पानी डालकर अच्छे से गर्म करके मिला लेंगे ।
  3. थोड़ा-थोड़ा सूजी डालकर नरम आटे की तरह गूंथ लेंगे ।
  4. अब आटे को छोटे-छोटे गोले बना लें और उन्हें उंगली से दबाकर थोड़ा सा  गढ़ा करके उसमें ड्राई फ्रूट्स भरेंगे और थोड़ा चपटा करके सारे बॉल बना लेंगे ।
  5. इन चपटे गोलों को गरम तेल या घी में मध्यम आंच पर सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तलें।

काकोरे तैयार हैं। गर्मागर्म काकोरों का आनंद लीजिये !

Leave a Comment