पाठक की समस्या:
हमारे परिवार में एक बेटा और एक बेटी है।मेरा भाई अपने परिवार के साथ दूसरे शहर में रहता है, जबकि मैं अपने ससुराल के साथ माता-पिता के पास ही रहती हूँ।पिछले कुछ समय से भाई की एक शिकायत बार-बार सामने आती है—
माता-पिता का झुकाव मेरी तरफ ज्यादा होता जा रहा है।
कभी-कभी उसे ऐसा लगता है कि मेरी या मेरे पति की बातों का असर इतना ज्यादा हो जाता है कि माता-पिता अपने ही बेटे को गलत समझने लगते हैं।दूसरी तरफ, एक सच यह भी है—शादी के बाद भाभी अपने मायके से जुड़ी रहती हैं और भाई, चाहकर भी, अपने परिवार से पहले जैसा जुड़ाव नहीं रख पाता।
धीरे-धीरे ये छोटी-छोटी बातें दूरी, गलतफहमियाँ और मन में कड़वाहट पैदा कर रही हैं ।
अब समझ नहीं आता कि—
गलती आखिर किसकी है?
क्या सच में कोई एक व्यक्ति जिम्मेदार है?
या फिर हम सब अनजाने में ही रिश्तों को उलझा रहे हैं?
Navchetna Expert Advice (समाधान):
यह स्थिति आज बहुत common है…और इसका समाधान किसी एक को बदलने में नहीं, बल्कि पूरे परिवार के mindset बदलने में है ।
1. Parents को Neutral रहना होगा
माता-पिता अगर अनजाने में भी एक बच्चे की तरफ झुक जाते हैं,
तो दूसरे बच्चे के मन में दूरी आना स्वाभाविक है।
👉 दोनों बच्चों की बात सुनना और संतुलन रखना बहुत जरूरी है
2. पास रहने वाला = ज्यादा सही, यह जरूरी नहीं
जो बच्चा पास रहता है, उसका influence naturally ज्यादा होता है।
लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वही हमेशा सही हो।
👉 Parents को distance और presence के फर्क को समझना होगा
3. Siblings के बीच Communication जरूरी है
भाई-बहन अगर सीधे बात ही नहीं करेंगे,
तो misunderstandings और बढ़ेंगी।
👉 सीधी, साफ और बिना ego की बातचीत रिश्तों को बचा सकती है
4. Spouses का Role – जोड़ना, तोड़ना नहीं
चाहे वो दामाद हो या बहू—अगर वो रिश्तों को balance करने की कोशिश करें, तो बहुत कुछ सुधर सकता है।
👉 “मेरे” और “तुम्हारे” की जगह “हमारे” सोच लानी होगी
5. Comparison से बचें
👉 “वो ज्यादा करता है”
👉 “मैं कम क्यों दिख रही हूँ”
ऐसी सोच रिश्तों को competition बना देती है।
👉 रिश्ते comparison से नहीं, connection से चलते हैं
6. Parents को Boundaries समझनी होंगी
हर married child की अपनी जिंदगी होती है।
👉 बार-बार involve होना या influence लेना रिश्तों को उलझा सकता है
“रिश्ते दूरी से नहीं टूटते…गलतफहमियों और पक्षपात से टूटते हैं।अगर न्याय और संवाद बना रहे,तो दूर रहकर भी अपनापन बना रहता है।”