होली भारत के सबसे प्रसिद्ध त्योहारों में से एक है। रंगों का त्योहार होली बसंत के आगमन और सर्दियों के अंत का प्रतीक है।लोग त्योहार को रंगों से मनाते हैं, अपने दोस्तों और परिवार से मिलने जाते हैं और खेल भी खेलते हैं।
क्या इस साल आप भी अपने घर होली की पार्टी प्लान कर रहे हैं?
याद रहे होली पार्टी के लिए हर चीज रंग और मस्ती से जुड़ी होनी चाहिए।कुछ मजेदार खेलों के बिना होली का उत्सव अधूरा है। हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार खेलों के आइडियाज लाये है जो इस रंगीन त्योहार की खुशी को बढ़ा सकते हैं।
यहां कुछ ऐसे खेल हैं जो आप होली के दौरान खेल सकते हैं:
१. खाना पकाने की प्रतियोगिता रखें:
अपने दोस्तों और परिवार को घर का खाना लाने के लिए कहें। इस तरह आपको कई तरह का खाना मिल सकता है और विजेता को गिफ्ट हैंपर मिल सकता है।
२. खेल तंबोला:
यह महिलाओं के बीच सबसे लोकप्रिय खेल है, जिसे वे अपनी किटी पार्टियों के दौरान खेलना पसंद करती हैं। इस होली के मौके पर आप सभी तंबोला का आनंद ले सकते हैं। सभी मेहमानो को खेलने के लिए प्रोत्साहित करें और आप विजेताओं को कुछ दिलचस्प उपहारों से पुरस्कृत कर सकते हैं ।
15 रंगों से सजी एक खास कहानी, जो आपकी होली पार्टी को बना देगी और भी मज़ेदार।
कहानी सुनिए, रंग पहचानिए और जीतिए इनाम!
Holi Tambola Game: होली तंबोला स्पेशल कहानी – रंगों वाली सुबह
३. अंताक्षरी:
अंताक्षरी खेलें, जो लगभग हर भारतीय पार्टी में खेला जाने वाला सबसे आसान खेल है। बच्चों को भी अपने साथ खेलने दें और दो टीमें बना लें। जीतने वाली टीम को विजेताओं को कुछ इनाम देना चाहिए।
४. रस्साकशी:
अगर आपके पास बड़ा गार्डन है तो आप रस्साकशी जैसे कुछ पारंपरिक खेल भी खेल सकते हैं। दो टीमें बनाएं और उन्हें अपनी ताकत दिखाने दें।
५. बाल्टी रिले रेस:
यह एक और मजेदार खेल है। आपको बस इतना करना है कि खिलाड़ियों को समान रूप से टीमों में विभाजित करें। एक स्टार्टिंग और एक फिनिशिंग लाइन बनाएं।स्टार्टिंग लाइन के पास पानी से भरी बाल्टी रखें और फिनिशिंग लाइन पर एक खाली बाल्टी रखें।
पहले खिलाड़ी को स्टार्टिंग लाइन से एक मग को पानी से भरना होगा, मग को अपने सिर पर रखना होगा और खाली बाल्टी की ओर दौड़ना होगा।
पानी डालने के बाद खिलाड़ी को वापस शुरुआती लाइन पर पहुँच कर मग दूसरे खिलाड़ी को देना होगा । बाल्टी भर जाने के बाद इस कार्य को पूरा करने में कितना लगा वो नोट कर ले। अब दूसरी टीम को इसे खेलना शुरू कर देना चाहिए।
जिस टीम को बाल्टी भरने में काम समय लगेगा वही विजेता टीम होगी।
नोट : आप बाल्टी भरने के लिए मग की जगह पिचकारी भी इस्तेमाल कर सकते है।
६. खजाने की खोज :
होली से जुडी हुई 4 -5 चीजे जैसे गुलाल, पिचकारी ,रंग से भरी बाल्टी , गुब्बहारे आदि आपको इधर उधर छुपानी है और उनके लिए हिंट्स तैयार करने है। अब सभी को टीम्स में बाँट दे। सभी टीम्स को हिंट्स वाली चिट्स दे और उन्हें सामान ढूंढ़ने दे। जिसने जो सामान ढूंढ लिया वो उसका इस्तेमाल होली खेलने में कर सकता है.
७. नाच मेरी जान :
अब बारी है डांस फ्लोर ओपन करने की। कुछ बढ़िया से होली वाले गाने चलाये और सबको डांस का मजा लेने दे। सबके हाथ में अलग अलग रंग की चिट पकड़ा दें। बीच बीच में बंद करे और एक रंग बोले। उस रंग के सभी सदस्य आउट हो जायेंगे। आखिर में एक रंग वाले लोग बचेंगे जो विजेता होंगे।
८. पेपर गेम :
इंटरनेट पर होली से सम्बंधित बहुत से पेपर गेम उपलब्ध है। आप वहां से कोई गेम डाउनलोड कर के प्रिंटआउट ले सकते है। सभी को उत्तर लिखने के लिए एक एक पेपर व पेंसिल अवश्य दे दें। जो प्रतियोगी ज्यादा सही जवाब देगा वही विजेता होगा।
🎨✨ नवचेतना मैगज़ीन प्रस्तुत करती है ✨🎨
पहेली – “रंगों की खोज”
📝 कार्य:
इन वाक्यों में छिपे सभी रंगों के नाम लिखिए।
ध्यान से पढ़िए और छिपे हुए रंगों को खोजिए। 🌈
- रामलाल अपने काम में बहुत ईमानदार है।
- सीमा ने गुलाब जामुन बनाकर सबको खिलाए।
- हरिओम सुबह मंदिर गया था।
- नीला गगन देखकर बच्चे खुश हो गए।
- पीताम्बर पहनकर वह मंच पर आया।
- सोनाली ने नया दुपट्टा खरीदा।
- कालू राम खेत में काम कर रहा था।
- श्यामलाल की दुकान बहुत पुरानी है।
- धवल प्रकाश कमरे में फैल गया।
- आज आसमानी बादल छाए हुए हैं।
बताइए — आपने कितने रंग ढूंढ लिए? 😊
🎨✨ “रंगों की खोज” – उत्तर ✨🎨
नीचे दिए गए वाक्यों में छिपे रंगों के नाम इस प्रकार हैं:
- रामलाल → 🔴 लाल
- गुलाब जामुन → 🌸 गुलाबी (गुलाब से)
- हरि ओम → 🟢 हरा
- नीला म गगन → 🔵 नीला
- पीताम्बर → 🟡 पीला (पीत)
- सोनाली → 🟠 सुनहरा
- कालू राम → ⚫ काला
- श्यामलाल → 🟣 श्याम (गहरा नीला/बैंगनी स्वर)
- धवल प्रकाश → ⚪ सफेद (धवल)
- आसमानी बादल → 🔷 आसमानी
🎉 कुल छिपे रंग: 10
आपने कितने सही पहचाने?
अगर 8 या उससे अधिक मिले हैं — तो बधाई! आपकी नज़र सच में कमाल है। 🌈👏
उम्मीद है कि यह खेल आपकी होली पार्टी में चार चाँद लगा देंगे. आप सभी को होली की बहुत बहुत शुभकामनाएं।
होली है !!!