देशभर में होली का त्योहार खूब धूमधाम से मनाया जाता है। लाख कोशिश करते हुए भी रंगों से बच पाना बहुत मुश्किल हो जाता है. बाजार में मिलने वाले रंगों में कई तरह के रसायनों की मिलावट होती है। कई बार कुछ पक्के रंगों का असर इतना ज्यादा होता है कि चेहरे से उन्हें हटाना मुश्किल हो जाता है। सिर्फ यही नहीं, रंगों को हटाने में त्वचा छिल तक जाती है।
जब होली के लिए खान-पान की तैयारियां हम हफ्तों पहले से शुरू कर देते है तो फिर अपनी त्वचा को लेकर इतनी लापरवाही क्यों?
होली पर अपनी त्वचा और नाखूनों का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है।
आइये जानते है कुछ ख़ास टिप्स जो रखेंगे आपकी त्वचा का ख़याल :
1. होली में सिर्फ प्राकृतिक रंगों को ही प्रयोग में लाएं।हर्बल रंगों का इस्तेमाल करें। अपने दोस्तों को भी हर्बल रंग इस्तेमाल करने की सलाह दें।
2. होली खेलने से पहले अपने चेहरे और शरीर पर सरसों, अरंडी, बादाम या नारियल तेल जरूर लगाएं।इससे रंग नहीं चढ़ेगा। फूल बांह और पैरों वाले कपड़े पहनें। इससे त्वचा को नुकसान कम पहुंचता है। साथ ही कानों के नीचे, कानों और नाखूनों में भी तेल लगाएं।आंखों के नीचे, किनारों पर, हेयरलाइन और नाखूनों पर वैसलीन लगाएं।
3. होली खेलने से दस मिनट पहले चेहरे पर सनस्क्रीन जरूर लगाएं।
4. अपने नाखूनों पर डार्क कलर का नेलपेंट लगाना न भूलें क्योंकि नाखूनों पर होली का रंग जल्दी चढ़ जाता है और उसे हटाना मुश्किल हो जाता है।
5. अपने होंठों पर वैसलीन या लिप बाम (Lip Balm) लगा लें।
6 . बालों पर रंग चढ़ने से बचाने के लिए ऑयलिंग (Hair Oiling) करना बेस्ट ऑप्शन है. बालों में ढेर सारा सरसों या नारियल का तेल लगा लें।
कई बार रंग छुड़ाना काफी तकलीफदेह हो जाता है।
रंग खेलने से पहले रंग को चढ़ने से बचाने की जितनी तैयारी की जाती है, उतना ही ध्यान रंग खेलने के बाद भी रखा जाता है।
जानिए होली के बाद क्या करें?
1. त्वचा में जलन महसूस होने पर तुरंत एलोवेरा जेल (AloeVera Gel) लगा लें । इससे आपको ठंडक मिलेगी और जलन खत्म हो जाएगी।
2. रंग छुड़ाने के लिए सिर्फ ऑर्गेनिक प्रोडक्ट्स का ही इस्तेमाल करें । केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स स्किन को ज्यादा नुकसान पहुंचा सकते हैं।
3. रंग जल्दी छुड़ाने के चक्कर में त्वचा को तेजी से न रगड़ें।
4. इसके बाद ठंडक प्रदान करने वाला फेस मास्क लगा लें. इसके लिए आप घर पर एलोवेरा जेल, गुलाब जल, बेसन, शहद, केसर और दूध से मास्क बना सकते हैं. इस पेस्ट को 10 मिनट तक चेहरे पर लगाए रखने के बाद ठंडे पानी से धो लें ।
4. होली के बाद त्वचा को रंगों से होने वाले नुकसान से बचाने के लिए चेहरे पर 100 प्रतिशत प्राकृतिक गुलाब जल भी लगा सकते हैं। यह त्वचा जलन को शांत करने के साथ रंगों से होनी वाले नुकसान से बचाती है।
5. अगर दाने हो गए हों तो नेचुरल फेसमास्क का प्रयोग करें। आप इन मास्क को घर पर ही प्राकृतिक सामग्री जैसे खीरा, टमाटर और दही के साथ बना सकते हैं। ये पैक न केवल आपकी त्वचा को निखारेंगे साथ ही त्वचा की समस्याओं को दूर रखने में भी मदद करेंगे।
6.रंग खेलने से पहले लगाई गई नेल पॉलिश को हटाकर नाखूनों को खाली छोड़ दें । आप चाहें तो मैनिक्योर भी कर सकते हैं।
उम्मीद है की यह सब टिप्स होली के दौरान आपकी त्वचा का ख्याल रखने में आपकी सहायता करेंगेऔर आप सभी रंगों के त्यौहार होली का खुल कर मजा ले पाएंगे।